फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Timings of the Ghaziabad-Agra City EMU will change at several stations.

Agra News: गाजियाबाद-आगरा सिटी ईएमयू का कई स्टेशनों पर बदलेगा समय

Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Timings of the Ghaziabad-Agra City EMU will change at several stations.
आगरा। रेलवे ने गाजियाबाद से आगरा सिटी के बीच चलने वाली ईएमयू ट्रेन (64167-64168) के कई स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 30 अगस्त से लागू होगा। ट्रेन के चलने और अंतिम स्टेशन पर पहुंचने का समय यथावत रहेगा। बीच के स्टेशनों के यात्रियों को नई समय सारिणी के अनुसार यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन

आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 64167 गाजियाबाद से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। टूंडला में 11:10 बजे पहुंचेगी और 11:20 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार एत्मादपुर 11:32 बजे, छलेसर 11:55 और यमुना ब्रिज स्टेशन पर 12:08 बजे पहुंचेगी। तीनों स्टेशनों पर एक-एक मिनट रुककर रवाना होगी। दोपहर 12:45 बजे आगरा सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 64168 ट्रेन आगरा सिटी से दोपहर 2:20 बजे चलेगी। टूंडला 3:20 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट बाद रवाना होगी। बरहन 3:46, जलेसर रोड 4:03 और हाथरस जंक्शन पर 4:19 बजे पहुंचेगी। एक-एक मिनट रुककर रवाना हो जाएगी। शाम 7:50 बजे ट्रेन गाजियाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed