{"_id":"6a166ee6840c443dac0d5507","slug":"tight-security-in-agra-for-bakrid-1500-police-personnel-deployed-with-drone-surveillance-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बकरीद पर आगरा में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1500 पुलिसकर्मी तैनात; ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बकरीद पर आगरा में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1500 पुलिसकर्मी तैनात; ड्रोन से होगी निगरानी
Wed, 27 May 2026 09:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 27 May 2026 09:41 AM IST
सार
बकरीद को लेकर आगरा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है और 1500 पुलिसकर्मियों के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने खुले में नमाज और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में मंगलवार को पुलिस उपायुक्त ने जोन के सभी एसीपी एवं थाना प्रभारियों को बकरीद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि बकरीद (ईद उल अजहा) 28 मई को है। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सहायक पुलिस आयुक्त से लेकर थाना प्रभारी एवं बीट के सिपाहियों तक को सुरक्षा व्यवस्था पर अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
मस्जिदों ईदगाहों और पर सुरक्षा रहेगी, प्रतिबंध पशुओं की कुर्बानी पर रोक के साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नमाज मस्जिद ईदगाहों में ही अदा होगी, खुले में नहीं हो सकेगी। फ्लैग मार्च और पीस कमेटियों के साथ बैठक करने के लिए जोन के सभी एसीपी और थाना प्रभारी को निर्देश किया गया है। अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कराई जा रही है। इसके अंतर्गत जोन क्षेत्र के प्रमुख मंदिर, मस्जिदों, ईदगाहों के अलावा प्रमुख भीड़भाड़ वाले चौराहों, बाजारों की गहनता से जांच के साथ संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद पर 6 जोन, 18 सेक्टर में बांटकर होगी सुरक्षा
बकरीद पर शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा जाएगा। संवेनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। शाही जामा मस्जिद और ईदगाह में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। प्रमुख चाैराहों पर भी फोर्स तैनात रहेगा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि वो सड़क पर नमाज अदा न करें। खुले में कुर्बानी भी नहीं की जाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डाला जाए। 1500 पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। शहर में 182 मस्जिदें हैं। प्रत्येक पर चार-चार पुलिसकर्मी रहेंगे। बड़ी मस्जिदों में पुलिस के साथ ही एक-एक प्लाटून पीएसी भी रहेगी।