फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tiffany Trump’s Taj Mahal Visit Triggers Traffic Chaos Commuters Stuck in Agra Jam

UP: जब अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी पहुंचीं ताजमहल, 11 किमी का रूट सील; धूप में परेशान रहे हजारों लोग

Sun, 31 May 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 09:45 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप के ताजमहल दौरे के दौरान 11 किलोमीटर लंबे वीआईपी रूट पर यातायात रोक दिया गया, जिससे कई इलाकों में जाम लग गया। वीआईपी काफिला गुजरने के बाद ट्रैफिक खुलने पर वाहनों का दबाव बढ़ा और लोगों को तेज धूप में काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Tiffany Trump’s Taj Mahal Visit Triggers Traffic Chaos Commuters Stuck in Agra Jam
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंची। उनके खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक जाने के 11 किमी. लंबे वीआईपी रूट पर काफिला निकलने के दौरान यातायात रोक दिया गया। करीब आधा घंटे बाद रास्ता खोला गया,तो जाम लग गया।
विज्ञापन


अर्जुन नगर, ईदगाह, माल रोड, प्रतापपुरा चौराहे के पास और फतेहाबाद रोड पर लोग जाम से जूझते रहे। शनिवार को करीब 11:30 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद उनका काफिला ताजमहल के लिए निकला। इस दौरान पुलिस ने 15 मिनट पहले से कमाल खां, ईदगाह चौराहा, कैंट रोड, मेहर टॉकीज चौराहा, फूल सैयद, अमर होटल, अग्रसेन महाराज प्रतिमा, शिल्पग्राम रूट समेत सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग करके आम लोगों का आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन


दो पहिया वाहन चालकों को तेज धूप में आधा घंटे तक रुकना पड़ा। वीआईपी मेहमान का काफिला निकलने के बाद जब ट्रैफिक खोला गया तो वाहनों को जल्दी निकालने के चक्कर में जाम लग गया। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि फ्लीट निकलने के दौरान कुछ देर के लिए यातायात रोका गया था। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी मेहमान के लिए यह है विकल्प
टूरिज्म गिल्ड के पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना का कहना है कि वीआईपी की सुरक्षा अहम है। ऐसे में लोग भी परेशान न हों और सुरक्षा भी बनी रहे। इस के लिए खेरिया एयरपोर्ट से जेपी होटल तक हेलीकॉप्टर से वीआईपी मेहमानों को लाया जा सकता है। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक 11 किमी. लंबे वीआईपी रूट पर ट्रैफिक रोकने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इनर रिंग रोड के पास भी प्रदेश सरकार ने हेलीपैड बनवाया है। इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है, हालांकि होटल जेपी पैलेस वाले हेलीपैड से ताज तक जाना भी आसान रहेगा और लोगों को जाम से जूझना भी नहीं होगा। ताज पर हर सप्ताह वीआईपी आते हैं, ऐसे में इन विकल्प पर काम किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed