फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tie the Rakshasutra to the trees, take a pledge to protect

पेड़ों को बांधें रक्षासूत्र, रक्षा का लें संकल्प

Mon, 16 Aug 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tie the Rakshasutra to the trees, take a pledge to protect
16एमएनपी-41-भोगांव रोड पर सूखे पौधे - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार रक्षा का प्रतीक है। इस त्योहार पर भाई अपनी बहन से रक्षा सूत्र बंधवाकर उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। हालांकि इस बार हमें कुछ नया भी करना होगा। इस बार हम सभी मिलकर इस रक्षाबंधन मानव जीवन के हित में पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा और देखरेख का संकल्प लें।
विज्ञापन

मानव जीवन के लिए शुद्ध हवा और पानी आवश्यक है। इसके बावजूद पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है। आलम यह है कि विगत पांच साल में जिले में 25 हजार से अधिक पेड़ों का कटान किया गया। बड़ी संख्या में पेड़ हाईवे चौड़ीकरण की भेंट चढ़ गए तो निजी भूमि पर लगे हजारों पेड़े भी काटे गए।
विज्ञापन

हालांकि पौधरोपण की बात की जाए तो यह न के बराबर किया गया। रोड़ चौड़ीकरण में काटे गए पेड़ जिले में भूमि न होने के चलते नहीं रोपे जा सके। ऐसे में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ जिले के लोगों से इस रक्षाबंधन पेड़-पौधों की सुरक्षा का आह्वान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पौधरोपण के साथ देखरेख भी है जरूरी
आम तौर पर लोग उत्साह पूर्वक पौधरोपण करते हैं लेकिन पौधरोपण के साथ ही पौधों की देखरेख भी जरूरी है। देखरेख के अभाव में हाल ही में रोपे गए कई पौधे सूख गए तो कुछ पौधों को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया। यदि हम सभी मिलकर पौधों की रक्षा का संकल्प लेंगे तो निश्चित ही जिले में हरियाली बढ़ेगी।
मेरा सभी भाई-बहनों से अनुरोध है कि अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम से जुड़ें और पौधों की रक्षा का संकल्प लें। मैं और मेरा परिवार पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर लेंगे।

- प्रमोद दुबे बाबा, अध्यक्ष गोसेवा समिति
मेरी ओर से अभियान चलाकर जिलेभर में पौधे रोपे जा रहे हैं। देखरेख के अभाव में कई पौधे सूख भी जाते हैं। यदि हम अपने आसपास के पौधों की रक्षा का संकल्प ले लें तो निश्चित ही यह पौधे पेड़ बन जाएंगे।
-अनमोल शाक्य, पर्यावरणप्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed