{"_id":"5e458ec78ebc3ee60e768704","slug":"tiddi-var-kasganj-news-agr4293569124","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी वार- 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल पर हमले की आशंका से चिंतित है विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी वार- 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल पर हमले की आशंका से चिंतित है विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। टिड्डी दल के हमले की आशंका का हाईअलर्ट जारी होने के बाद कृषि विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। जिले में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल पर हमले की आशंका से कृषि विभाग चिंतित हो गया है। जिले की सभी न्याय पंचायतों में कृषि विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं जागरूकता के लिए विकास विभाग से भी सहयोग मांगा गया है।
गुजरात और राजस्थान में फसलों पर हमला बोलकर टिड्डी दल ने एक बड़े क्षेत्रफल की फसलें बरबाद कर दीं। टिड्डी चेतावनी संगठन की ओर से अलीगढ़ मंडल के कासगंज जिले में भी हमले की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की है। अब आशंका के मद्देनजर कृषि विभाग नित नई तैयारी कर रहा है। विभाग ने एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल चयनित की है। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कृषि विभाग के कर्मचारियों को दी जा रही है। कृषि विभाग के सभी कर्मचारियों की ड्यूटी न्याय पंचायतवार लगा दी गई है। कृषि विभाग ने विकास विभाग से विकासखंड स्तरीय कर्मचारियों का सहयोग मांगा है। जिससे किसानों को सतर्क किया जा सके और फिर टिड्डी के हमले की आशंका से बचा जा सके।
अभी से सतर्कता की सलाह
कृषि विभाग किसानों को सलाह दे रहा है कि अभी से सतर्कता बरतें। एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में तैयार गेहूं, जौ सहित अन्य फसलों में कीटनाशक का छिड़काव करें। जिससे कि कीटनाशक की दुर्गंध से टिड्डी दल खेतों में न उतरे।
विज्ञापन
यह है व्यवस्था
- 61 कर्मचारी हैं कृषि विभाग के अधीन।
- 77 न्याय पंचायतों में लगाई गई है कर्मचारियों की ड्यूटी।
- 96 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में खड़ी है गेहूं की फसल।
वर्जन-
विशेष सतर्कता की है जरूरत
- किसान जागरूक रहें। टिड्डी के हमले से बचने के लिए विशेष सतर्कता की जरूरत है, हालांकि अभी तक टिड्डी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगे नहीं बढ़ी है। जिससे जिले में टिड्डी के आने का फिलहाल खतरा नहीं है।
सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।