फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three youths were riding on the bike, two died after colliding with the bus.

Agra News: बाइक पर तीन युवक सवार थे, बस की टक्कर लगने से दो की गई जान

Fri, 16 Jan 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Three youths were riding on the bike, two died after colliding with the bus.
सड़क हादसे में मृतक अनिल का फाइल फोटो
आगरा। फतेहाबाद रोड पर ताजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात को मेट्रो स्टेशन के नीचे भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार हर्षित शर्मा (28) और अनिल (40) की माैत हो गई। दोनों एक इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थे। एक अन्य युवक घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बस को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस का कहना है कि बस की रफ्तार अधिक थी। बाइक पर तीनों युवक सवार थे। टीडीआई माल कट पर आते ही बस से हादसा हो गया। बस को जब्त कर लिया है। हर्षित फिरोजाबाद के स्कूल संचालक का बेटा था।
विज्ञापन

राधा कृष्ण विद्या मंदिर, लोहिया नगर, फिरोजाबाद निवासी हर्षित शर्मा इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पिता सुनील शर्मा स्कूल संचालक हैं। हर्षित की एक साल पहले शादी हुई थी। परिजन ने बताया कि हर्षित की आगरा सहित आसपास के जिलों में ड्यूटी रहती थी। वह रोजाना यहां आया करते थे। बुधवार को भी आगरा आए थे। बृहस्पतिवार को उन्हें अलीगढ़ जाना था।
विज्ञापन

इस कारण एक होटल में रुक गए। उनके साथ तेलीपाड़ा, ताजगंज निवासी अनिल भी सेल्समैन का कार्य करते थे। रात तकरीबन 12:30 बजे हर्षित, अनिल और एक अन्य आकाश राठाैर एक ही बाइक पर सवार होकर होटल की तरफ जा रहे थे। वह कलाकृति कट से फतेहाबाद रोड पर आए। टीडीआई माॅल के सामने मेट्रो स्टेशन के नीचे जैसे ही कट से बाइक लेकर माॅल की तरफ आगे बढ़े तेज गति से आती फतेहाबाद की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए। अनिल की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे के बाद जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल हर्षित की भी इलाज के दाैरान माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- परिवार में मचा कोहराम
घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। अनिल के पिता की पूर्व में माैत हो गई थी। हर्षित के परिजन के आंसू नहीं रुक रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को साैंप दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है जबकि चालक भाग गया। बस प्राइवेट है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह बस के तेज गति में होना माना जा रहा है। जांच की जा रही है।


- हादसों पर नहीं लगी रोक
पुलिस सड़क सुरक्षा के लिए कवायद कर रही है। शहर से लेकर देहात तक संरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले को शून्य मृत्यु दर वाला घोषित करने के लिए रोड इंजीनियरिंग से लेकर जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके बावजूद हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन सिकंदरा से लेकर एत्मादपुर तक लोगों की जान जा रही है। वहीं फतेहाबाद रोड पर भी कई लोग जान गवां चुके हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी रोड इंजीनियरिंग में खामी से घटनाएं सामने आ रही हैं।

सड़क हादसे में मृतक अनिल का फाइल फोटो

सड़क हादसे में मृतक अनिल का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed