{"_id":"698970a185ed827fb107f70d","slug":"three-year-old-girl-reunited-with-family-at-taj-mahal-within-30-minutes-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल में बिछड़ गई तीन वर्षीय बच्ची, आधे घंटे बाद मिला परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताजमहल में बिछड़ गई तीन वर्षीय बच्ची, आधे घंटे बाद मिला परिवार
Mon, 09 Feb 2026 10:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:59 AM IST
सार
आगरा में ताज का दीदार करने आए परिवार की तीन वर्षीय बच्ची बिछड़ गई। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। आधा घंटे बाद बच्ची मिल सकी।
विज्ञापन
परिवार से मिली बच्ची
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना निवासी रवीश कुमार रविवार को अपने परिवार के साथ ताजमहल का देखने आए थे। पश्चिमी गेट पर भीड़ में अचानक उनकी तीन वर्षीय बेटी कृतिका उनसे बिछड़ गई। बच्ची के बिछड़ते ही परिजन घबरा गए और खोजने लगे। इसी बीच उपनिरीक्षक उदल सिंह यादव ने रोती हुई बच्ची को देखा और थाना ताज सुरक्षा के खोया-पाया केंद्र पर तैनात उपनिरीक्षक को सौंप दिया।
रेडियो अनाउंसमेंट सिस्टम का उपयोग करते हुए बच्ची के हुलिए की जानकारी दी गई। रेडियो उद्घोषणा के माध्यम से आधे घंटे बाद आखिरकार बच्ची के परिजन मिल गए। बेटी को सुरक्षित पाकर रवीश कुमार की आंखें नम हो गईं। उन्होंने आगरा पुलिस का त्वरित कार्रवाई के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
रेडियो अनाउंसमेंट सिस्टम का उपयोग करते हुए बच्ची के हुलिए की जानकारी दी गई। रेडियो उद्घोषणा के माध्यम से आधे घंटे बाद आखिरकार बच्ची के परिजन मिल गए। बेटी को सुरक्षित पाकर रवीश कुमार की आंखें नम हो गईं। उन्होंने आगरा पुलिस का त्वरित कार्रवाई के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन