{"_id":"5f1fdd896350191a757e3940","slug":"three-year-old-girl-murdered-after-kidnapping-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद तीन वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद तीन वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव !
Tue, 28 Jul 2020 01:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र में मंगलवार को तीन वर्षीय बच्ची का शव खेत में पड़ा मिला। मासूम सोमवार से लापता थी। उसके परिजन तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन वर्षीय पुत्री सोमवार की सुबह अचानक खेलते-खेलते घर से गायब हो गई थी। मासूम बच्ची की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद दोपहर बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद भी परिजन बच्ची की तलाश में जुटे रहे। देर शाम बच्ची का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
हत्या का आरोप गांव की ही एक युवती पर लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।