फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three were imprisoned for 10 years for murderous attack

जानलेवा हमला करने पर तीन को 10 साल की कैद

Mon, 09 Aug 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three were imprisoned for 10 years for murderous attack
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में चार साल पहले मामूली से विवाद में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में जिला जज जज तेजप्रताप तिवारी ने तीन आरोपियों को दोषी मानते हुए 10-10 साल की सजा सुनाई है। दोषियों पर आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा सुनाए जाने केे बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के बीलपुर खास निवासी सत्यपाल विगत पांच सितंबर 2017 को सुबह 8:50 बजे अपने भाई रामबख्श, भतीजे पुष्पेंद्र सिंह के साथ मकान की दीवार पर मिट्टी लगा रहे था। तभी उनका परिवार के ही रोशनलाल, शोभाराम, लालू प्रसाद से विवाद शुरू हो गया। विवाद के बाद तीनों ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर रामबख्श और पुष्पेंद्र को घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में सत्यपाल ने तीनों के खिलाफ थाना बेवर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद जांच कर तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई जिला जज तेजप्रताप तिवारी की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित घायलों ने कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर तीनों को दोषी पाया गया। डीजीसी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने कड़ी सजा देने की दलील दी। जिला जज ने तीनों को 10-10 साल की सजा और आठ आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को मिलेगा प्रतिकर
कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने आदेश में लिखा है कि जुर्माने की धनराशि में से आधी धनराशि घायलों को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed