फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three tourists reached Yamuna riverbed behind Taj Mahal with tripods and cameras

UP News: ताज की सुरक्षा में सेंध, पीएसी के गेट... कंटीले तारों को लांघ गए कुछ लोग; पूछताछ में हकीकत आई सामने

Wed, 02 Oct 2024 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

ताजमहल की सुरक्षा में सेंधमारी का मामला सामने आया है। सैलानी पीएसी के ताला लगे गेट और कंटीले तारों को लांघकर यमुना की तलहटी में पहुंच गए। पूछताछ में उन्होंने हकीकत बताई। 

विज्ञापन
Three tourists reached Yamuna riverbed behind Taj Mahal with tripods and cameras
यमुना नदी की तलहटी में पहुंचे सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के पीछे यमुना नदी की तलहटी में मंगलवार को तीन सैलानी ट्राइपॉड और कैमरों के साथ पहुंच गए। यहां पीएसी का कैंप लगा है। यमुना नदी की तलहटी में जाने के लिए गेट पर पुलिस का ताला लगा है। नदी किनारों पर तारों की फेंसिंग है। ऐसे में सैलानियों के वहां पहुंचने से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह सूर्योदय के दौरान ताज को कैमरे में कैद करने के लिए पहुंचे सैलानियों में दो विदेशी थे। एक ग्रुप के साथ महताब बाग पहुंचे गाइड ने इसका वीडियो और फोटो क्लिक करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गाइड ने पुलिस से शिकायत भी की। 

विज्ञापन

पूछताछ में पर्यटकों ने बताया कि वह मुंबई से आए हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एडीए व्यू पॉइंट से आगे टिकट लेकर ही पर्यटक जा सकते हैं। महताब बाग की बाउंड्री के आगे फेंसिंग है और गेट पर ताला लगा हुआ है।

विदेशियों को शू कवर, छात्रों को मिले नहीं

Three tourists reached Yamuna riverbed behind Taj Mahal with tripods and cameras
विदेशियों को शू कवर, छात्रों को मिले नहीं - फोटो : संवाद

ताजमहल के मुख्य गुंबद पर विदेशी पर्यटक शू कवर के साथ दिखे तो स्कूली बच्चों का ग्रुप शू कवर के बिना ही नजर आया। यूपी स्टेट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को शू कवर दिए जा रहे हैं तो भारतीय पर्यटकों को भी दिए जाएं। 

विज्ञापन

भीड़ के कारण कई बच्चे मकबरे तक जूते पहनकर चले जाते हैं, ऐसे में सभी सैलानियों को मुख्य गुंबद पर शू कवर के साथ ही प्रवेश दिया जाए।

यह भी देखेंः- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed