फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three thousand rupees demanded in the name of ARM in roadways, clerk suspended

Agra News: रोडवेज में एआरएम के नाम पर मांगे तीन हजार, लिपिक निलंबित

Sat, 18 Apr 2026 03:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Three thousand rupees demanded in the name of ARM in roadways, clerk suspended
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के फोर्ट डिपो में जेनरेटर बिल सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। इससे परिवहन निगम में खलबली मच गई है। मामले में एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया जबकि फोरमैन के खिलाफ आरोपों की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

फोर्ट डिपो में अनुबंधित जेनरेटर के बिलों के भुगतान के दौरान फर्म प्रतिनिधि ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशि रानी से शिकायत की। आरोप लगाया कि बिल पास करने के नाम पर फोन कर 5000 रुपये की मांग की गई, जिसमें 3000 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के और 2000 संबंधित कार्यालय के कर्मचारी ने अपने नाम पर बताए। इसके अलावा रामवीर सिंह जो वर्तमान में कार्यालय में लिपिक है, 1000 रुपये उसने अपने बताए।
विज्ञापन

इस तरह 6000 रुपये के लेन-देन से जुड़ी ऑडियो-वीडियो क्लिप व्हाट्सएप के माध्यम से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को उपलब्ध कराई गई। आगरा फोर्ट डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशि रानी ने बताया कि प्रकरण सामने आने पर लिपिक रामवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं वर्कशाॅप के फोरमैन केके सिंह के विरुद्ध लगे आरोपों को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ट डिपो में अनुबंधित जेनरेटर लगाए गए हैं। जेनरेटर फर्म के प्रतिनिधि शिवम दुबे ने दो ऑडियो, वीडियो क्लिप एआरएम को उपलब्ध कराईं थी। इनमें जेनरेटर बिल पास कराने के लिए एआरएम के नाम से तीन हजार रुपये मांगे जाने की पुष्टि ऑडियो से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed