फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three thousand ration cards will be canceled in Mainpuri

मैनपुरी: जिले में तीन हजार राशन कार्ड होंगे निरस्त, जिला पूर्ति अधिकारी ने दिया आदेश, यह है वजह

Fri, 08 Oct 2021 02:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Oct 2021 02:11 PM IST
सार

 के तीन हजार राशन कार्डधारकों के कार्ड जल्द ही निरस्त किए जाएंगे। ये वे राशन कार्डधारक हैं, जिन्होंने बीते छह माह से राशन नहीं लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने इन राशन कार्डधारकों की सूची पूर्ति निरीक्षकों को भेजकर कार्ड निरस्तीकरण के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Three thousand ration cards will be canceled in Mainpuri
राशन कार्ड (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मैनपुरी जिले में वर्तमान में जिला पूर्ति विभाग के पास कुल तीन लाख 16 हजार 599 राशन कार्ड पंजीकृत हैं। हर माह राशन डीलरों को गोदाम से राशन उपलब्ध कराया जाता है। वितरण के बाद पूर्ति विभाग इसकी समीक्षा करता है। इसमें सामने आया कि जिले के तीन हजार राशन कार्डधारक ऐसे हैं, जिन्होंने छह माह से राशन नहीं लिया है। 

विज्ञापन


पूर्ति विभाग के नियमानुसार माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति लगातार छह माह से राशन नहीं ले रहा है तो उसे या तो आवश्यकता नहीं है या फिर वह अपात्र है। इसी के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी ने ऐसे राशन कार्डधारकों की सूची संबंधित पूर्ति निरीक्षकों को भेजी है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के इन राशन कार्डों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


पहले भी निरस्त किए जा चुके हैं राशन कार्ड 
ये पहली बार नहीं है जब इतनी बड़ी संख्या में राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। इससे पूर्व भी दो बार ऐसे राशन कार्ड कई माह तक राशन न लेने पर निरस्त किए जा चुके हैं। इसमें कुल 20 हजार राशन कार्ड निरस्त किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े 
- 316599 राशन कार्डधारक
- 1242220 हैं कुल यूनिट
- 45893 अंत्योदय कार्डधारक
- 270706 पात्र गृहस्थी कार्डधारक

जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि ऐसे राशन कार्डधारक जिन्होंने छह माह से राशन नहीं लिया है, उनके कार्ड निरस्त करने के आदेश दिए हैं। पूर्ति निरीक्षकों को कार्डधारकों की सूची संलग्र कर आदेश भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed