फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three teams engaged in search of killers of shoe worker

जूता कर्मचारी के हत्यारोपियों की तलाश में लगीं तीन टीमें

Fri, 10 Sep 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three teams engaged in search of killers of shoe worker
एत्मादपुर। हाईवे स्थित भागूपुर फ्लाईओवर पर गोली मारकर की गई कोकंदा गांव के जूता कर्मचारी रामबाबू के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। हालांकि 24 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ नहीं सकी है। मामले में छह लोग नामजद हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

खंदौली के गांव कोकंदा निवासी रामबाबू की हत्या के मामले में देर रात्रि को मृतक की बेटी मंजू ने मुकदमा दर्ज कराया। उसके मुताबिक मंजू की नवल किशोर और उसकी बहन रामवती की शादी रूप किशोर निवासी नगला बृजलाल से हुई थी। दोनों बहनों की ससुराल से मायकेवालों की रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

गांव नगला चंदन निवासी महेंद्र सिंह कुछ दिनों से पिता से समझौता कराने की बात मेरी ससुराल पक्ष की ओर से कर रहा था। बुधवार को सुबह महेंद्र सिंह रामबाबू को बुलाकर ले गया था। शाम को पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें बेटी ने महेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर, रूप किशोर, जय किशोर, नवल किशोर, हुकुम सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं। नामजदों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन सभी लोग फरार है। एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
एत्मादपुर। रामबाबू का बृहस्पतिवार शाम को गांव कोकंदा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके परिवार में पत्नी राजवती के अलावा सात बेटियां रामवती, राजेश्री, मंजू, शशि, आरती, राखी, शिवानी और 8 वर्षीय बेटा धीरज हैं। हत्या से सभी की रो-रोकर हालत खराब है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed