{"_id":"653aa812c01bf9c3f105940c","slug":"three-teachers-of-the-district-will-be-honored-in-lucknow-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-6564-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले के तीन शिक्षक लखनऊ में होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले के तीन शिक्षक लखनऊ में होंगे सम्मानित
Thu, 26 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में सम्मानित किया जाएगा। 29 अक्तूबर को लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित होगा।
कंपोजिट विद्यालय इस्माइलपुर सोरोंजी के शिक्षक कुंवर पाल सिंह के नेतृत्व में सत्र 2022-23 परीक्षा में सर्वाधिक पांच छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। इसके साथ ही जनपद स्तर पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के नोडल योगेश कुमार कुशवाहा एसआरजी एवं मनोज कुमार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक तुमरिया के विशेष प्रयास से जिले में कुल 111 सीटों की सापेक्ष 107 सीटों पर बच्चों ने सफलता पाई। इन सभी छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक 12000 रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी । इस परीक्षा के नोडल योगेश कुमार कुशवाहा ने बताया गया इस वर्ष की परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिसके प्रवेशपत्र ऑनलाइन पोर्टल से 26 अक्तूबर से निकाले जा सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने इन शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।