फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three students were caught cheating in B.Ed exam writing answers by looking at their mobiles

Agra: बीएड की परीक्षा में नकल करतीं तीन छात्राएं पकड़ीं, मोबाइल से देखकर लिख रहीं थीं उत्तर

Sat, 24 May 2025 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 12:11 PM IST
सार

आरबीएस कॉलेज के आंतरिक सचल दल ने छापा मारा। यहां नकल करते हुए तीन छात्राएं पकड़ी गईं। ये छात्राएं मोबाइल से देखकर उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिख रहीं थीं। 

 

विज्ञापन
Three students were caught cheating in B.Ed exam writing answers by looking at their mobiles
बीएड की परीक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की परीक्षा में शुक्रवार को आरबीएस नोडल केंद्र पर आंतरिक सचल दल ने तीन छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। दो छात्राएं मोबाइल में देखकर उत्तर लिख रहीं थीं जबकि तीसरी छात्रा नकल सामग्री लेकर आई थी।
विज्ञापन


विधि और बीएड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से नोडल केंद्र पर शुरू हुई हैं। आरबीएस नोडल केंद्र पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे की पाली में बीएड की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्ष में चेकिंग के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। मोबाइल परीक्षा कक्ष के बाहर रखवा लिए गए थे। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद आंतरिक सचल दल परीक्षा कक्ष में पहुंचा। सचल दल को तीन छात्राओं पर शक हुआ। उनकी चेकिंग कराई गई, बीडीएम महाविद्यालय फतेहाबाद की दो छात्राओं के पास मोबाइल था। छात्राएं कपड़ों में मोबाइल छिपाकर लाई थीं और परीक्षा के दौरान इससे नकल कर रहीं थीं।
विज्ञापन


वहीं, श्यामाश्याम टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज की छात्रा कागज पर उत्तर लिखकर लाई थी। प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव के अनुसार, वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष प्रो. परमेश पाल के निर्देशन में आंतरिक सचल दल ने छात्राओं के मोबाइल और नकल सामग्री जब्त कर विश्वविद्यालय को सौंप दी है। मोबाइल की जांच से पता चलेगा कि नकल कैसे की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed