फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three students have been caught appearing in place of others in UP Board high school examination in Agra

UP Board Exam: आगरा में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई, दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 16 Feb 2023 01:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 01:44 PM IST
सार

आगरा जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर दे रहे तीन छात्रों को पकड़ा गया है। आधार कार्ड और एडमिट कार्ड से फोटो मिलान के दौरान इन्हें कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया।  

विज्ञापन
Three students have been caught appearing in place of others in UP Board high school examination in Agra
जनता इंटर कॉलेज, फतेहाबाद-आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में तीन मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। यह दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। शंका होने पर ड्यूटी पर लगे शिक्षक ने कड़ाई से पूछा तो इन्होंने पूरी बात कबूल दी।

विज्ञापन


मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज का है। यहां तीन छात्र दूसरे अभ्यर्थियों की जगह पर दसवीं की हिंदी की परीक्षा दे रहे थे। कक्ष निरीक्षक आधार कार्ड और एडमिट कार्ड का मिलान कर रहे थे। इनके पास पहुंचे तो इनके आधार कार्ड की फोटो ब्लर मिली। इस पर उन्हें शंका हुई। शिक्षक ने इनसे पूछताछ की। पहले तो इन्होंने टालमटोल की। लेकिन, कड़ाई से पूछने पर सब कुछ सही बता दिया। उसके इन्हें कक्ष से बाहर करके केंद्र प्रबंधक के सामने लाया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

विज्ञापन

163 केंद्रों पर हो रही हैं परीक्षाएं

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 163 केंद्रों पर हो रही हैं। गुरुवार की सुबह पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। अनिवार्य विषय की परीक्षा जिले के सभी 163 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश देने से पहले गेट पर तलाशी ली गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आज था बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर

बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर होने की वजह से परीक्षार्थी सिटिंग प्लान देखने के लिए केंद्र पर पहले ही पहुंच गए थे। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में 67185 और इंटरमीडिएट में 59351 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हालांकि परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा है। 

रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने के हैं निर्देश

शासन की मंशानुसार नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पहले ही सभी इंतजाम कर लिए गए। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। डीआईओएस कार्यालय में जिले का मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है। नकल और पेपर लीक समेत अन्य शुचिता भंग करने पर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने के निर्देश हैं। परीक्षा में चार सचल दल और 188 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी है। पहली बार परीक्षा की निगरानी एसटीएफ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed