{"_id":"6a6b088309a4b00a1e021518","slug":"three-school-cooks-suffer-burns-after-lpg-cylinder-catches-fire-during-mid-day-meal-preparation-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: स्कूल में मिड डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, तीन रसोइया झुलसीं; सैफई पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: स्कूल में मिड डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, तीन रसोइया झुलसीं; सैफई पीजीआई रेफर
Thu, 30 Jul 2026 01:47 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:47 PM IST
सार
मैनपुरी के करहल क्षेत्र के नानमई प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। हादसे में तीन रसोइया गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
खाना बनाते समय लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नानमई स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मिड डे मील का भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन रसोइया झुलस गईं। सभी को पहले करहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में मिड डे मील तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर में लीकेज होने से अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर रसोइया सुनीता देवी, निर्मला देवी और सुदामा देवी, निवासी नानमई, झुलस गईं।
प्रधानाध्यापिका नीलम जैन ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और तत्काल निजी वाहन से तीनों घायलों को करहल सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। तीनों का उपचार सैफई में जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन