{"_id":"68dac76199b7649317014bce","slug":"three-samples-of-mawa-milk-and-burfi-were-sent-for-testing-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-880683-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मावा, दूध और बर्फी के तीन नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मावा, दूध और बर्फी के तीन नमूने जांच के लिए भेजे
Mon, 29 Sep 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट खोरी रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य श्वेता सैनी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। फिरोजाबाद से विक्रय के लिए लाए दो बोरी मावा का नमूना एकत्रित किया। एक दुकान से बर्फी और एक डेयरी से दूध का नमूना भी लिया।
टीम ने ईशन नदी पुल पर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। कोल्ड स्टोरेज में जांच की गई लेकिन कलर किया हुआ आलू नहीं मिला। एफएस डब्लू के माध्यम से गोला बाजार और कचहरी रोड पर मिठाइयों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर फिरोजाबाद से पहुंची गाड़ी में दो बोरी मावा मिला। इसका नमूना जांच के लिए भेजा गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार, प्रदीप कुमार और बृजेंद्र कुमार मौजूद रहे।