{"_id":"619150f332fe4873a56e39a6","slug":"three-robbers-caught-including-two-robbed-bikes-mainpuri-news-agr5145938173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की दो बाइकों सहित तीन लुटेरे दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की दो बाइकों सहित तीन लुटेरे दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना करहल पुलिस ने लूटी गई दो बाइकों सहित तीन लुटेरों को दबोचा है। उनके कब्जे से करहल क्षेत्र में पांच नवंबर को लूटी गई बाइक सहित महिला से लूटे गए जेवर भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
थाना करहल के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ शनिवार की रात एक्सप्रेस वे पर नगला मीर के पास बाइक सवार तीन लोगों को रोका। पुलिस के रोकने पर तीनों ने जब भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेराबंदी करके उनको दबोच लिया। पुलिस उनको थाने ले गई और पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को करहल क्षेत्र में बाइक सवार दंपती से बाइक और जेवर की लूट की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई दो बाइकें (यूपी84एएच/7508) तथा (यूपी85बीई/1805) सहित महिला से लूटे गए जेवर भी बरामद किए हैं।
एसपी अशोक कुमार राय ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने गौरव यादव उर्फ दीपक उर्फ लंबू पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी सलूकनगर थाना बरनाहल, दीपेश उर्फ दीपू पुत्र प्रेमचंद्र निवासी नगला नंदे, सूरज पुत्र शिवराज निवासी नगला भाऊ थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद को पकड़ा है। उन्होंने लूट की कई घटनाओं का इकबाल भी किया है। लुटेरों ने पांच नवंबर को करहल क्षेत्र में सुबोध कुमार निवासी नगला मुकुंद थाना करहल से बाइक तथा उनकी पत्नी जेवर की लूटपाट की थी।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों लुटेरों का आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ कई जिलों के थानों में लूट के मामले दर्ज हैं। दीपेश के खिलाफ 18, गौरव के खिलाफ नौ और सूरज के खिलाफ लूट के तीन मामले दर्ज हैं। जिनको लुटेरों ने कबूल भी किया है।