फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three relationships Compromise Karva Chauth vrat in agra

Agra: शादी के बाद टूटने की कगार पर थे ये तीन रिश्ते, करवा चौथ के व्रत ने जोड़ दी दिलों की डोर

Mon, 17 Oct 2022 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 10:19 AM IST
सार

गृह क्लेश में पति-पत्नी अलग हुए थे। काफी प्रयास के बाद भी समझौता नहीं हो पा रहा था, लेकिन करवा चौथ पर जब पत्नी ने व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की, तो बात बन गई।
 

विज्ञापन
three relationships Compromise Karva Chauth vrat in agra
couple demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में तीन मामले ऐसे आए जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे से अलग रह रहे थे। रिश्ते टूटने की कगार पर थे। फिर भी करवाचौथ आया तो पत्नी ने पति के लिए व्रत रखा। उसकी लंबी उम्र की कामना की। जब परिवार परामर्श केंद्र में दोनों सुनवाई के लिए आए तो रिश्ते में लगा ग्रहण मिट गया। काउंसलर के समझाने पर पति-पत्नी साथ जाने को राजी हो गए। तीन केस में समझौता हो गया।
विज्ञापन

 

केस-1 पति पहले से थे शादीशुदा

सदर क्षेत्र की युवती की शादी अप्रैल में उदयपुर के युवक से हुई थी। युवक ने खुद को सरकारी बैंक में मैनेजर बताया। आरोप है कि शादी के बाद पता चला कि पति निजी बैंक में नौकरी करता है। उसकी पहले भी शादी हो चुकी है।  विरोध पर उसे घर से निकाल दिया। चार महीने से वो मायके में थी। करवाचौथ पर व्रत रखा था। रविवार को सुनवाई के लिए पति-पत्नी आए। काउंसलर ने समझाया। उन्हें बताया कि व्रत रख सकती हो तो साथ क्यों नहीं रह सकती है। पति ने भी उसे परेशान नहीं करने का वादा किया। इसके बाद साथ जाने को राजी हो गए।
विज्ञापन


केस- 2 बेटे के लिए करते हैं प्रताड़ित

रकाबगंज क्षेत्र की महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी। उसे दो बेटी हैं। आरोप लगाया कि बेटे के लिए ससुराली उत्पीड़न करते हैं। दहेज की मांग भी कर रहे थे।  मामला परामर्श केंद्र में पहुंचा।  पति का कहना था कि पत्नी बात नहीं मानती है। इस बार पति-पत्नी केंद्र पर पहुंचे। महिला के हाथों में मेहंदी लगी थी। काउंसलर ने उन्हें समझाया। पति को बताया कि विवाद के बाद भी पत्नी ने उसके लिए व्रत रखा।  इस पर पति भी मान गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केस- 3 पति देता है दूसरी शादी की धमकी

थाना एमएम गेट क्षेत्र की महिला की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उसने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। कहा कि पति आए दिन दूसरी शादी की धमकी देता है। उसने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। इस बार परामर्श केंद्र में सुनवाई के लिए आई तो काउंसलर ने समझाया। पति भी पहुंचा था। उन्हें बताया कि मामूली बात पर झगड़े की बजाय आपस में बातचीत करें। इस पर दोनों मान गए। पति ने लिखकर दिया कि पत्नी की बात सुनेगा।  

मामूली बातें झगड़े की वजह 

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि पति के बात नहीं मानने, सास की टोकाटाकी, परिवार से अलग रहने की जिद पर पति-पत्नी के बीच झगड़े हो रहे हैं। शिकायत में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया जाता है। दोनों पक्षों को सुना जाता है। इसके बाद समझौते के प्रयास किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed