{"_id":"61a5f51538f25c2f0673cd28","slug":"three-people-injured-in-the-clashes-over-playing-dj-in-wedding-ceremony-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में डीजे बजाने पर बवाल: बरात में चले लाठी-डंडे और पत्थर, दुल्हन के मामा सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में डीजे बजाने पर बवाल: बरात में चले लाठी-डंडे और पत्थर, दुल्हन के मामा सहित तीन घायल
Tue, 30 Nov 2021 03:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Nov 2021 03:25 PM IST
सार
सोरों क्षेत्र के गांव गोयती में रविवार रात को एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर बवाल हो गया। लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। घटना में दुल्हन पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयती में रविवार रात बरात में चढ़त के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। इसमें लड़की पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस उपद्रव करने वालों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गांव गोयती निवासी उदयवीर सिंह की बेटी प्रीति की रविवार को शादी थी। जनपद एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव हमीरपुर से बरात गोयती आई। रात करीब 11 बजे चढ़त के दौरान बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बीच गांव के कुछ लोग डीजे बजाने को लेकर बरातियों से झगड़ने लगे। देखते-देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पांच आरोपी चिन्हित
घटना में जिला बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव पचौनी निवासी दुल्हन के मामा श्याम चौहान, उनकी पत्नी राधा चौहान और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सुरक्षा के बीच कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उपद्रव करने वाले पांच लोगों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद
सीओ सिटी दीप कुमार पंत ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए भेजा है। जैसे ही तहरीर मिल जाएगी, मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।