{"_id":"6563875acbef0e5ffb036b54","slug":"three-new-dengue-patients-found-number-of-patients-236-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-7816-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 236","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 236
Sun, 26 Nov 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। डेंगू के डंक को तोड़ने में स्वास्थ्य विभाग सफल नहीं हो पा रहा। सलेमपुर बीबी में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। जिले में तीन नए डेंगू मरीज मिले। जिसमें से एक बालिका डेंगू संक्रमित निकली। इस गांव में यह लगातार दूसरा मामला है। जिले में अब तक 236 लोग डेंगू की जद में आ चुके हैं। सोरोंजी के सलेमपुर बीबी गांव निवासी रश्मि (11), कासगंज के अभिषेक (18), उदयभान (20) काे बुखार की शिकायत होने पर परिजन निजी चिकित्सक के पास उपचार कराने के लिए ले गए। चिकित्सकों ने मरीजों के खून की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में तीनोंं मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग ने सहावर के नौपती गांव में बुखार व अन्य बीमारियों के फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। शिविर में 48 मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें 12 मरीज बुखार के मिले। इन मरीजों के खून की जांच कराने के लिए नमूने लिए गए। पांच मरीज आई फ्लू के पाए गए, छह मरीजों में त्वचा रोगों की समस्या पाई गई। 25 मरीज अन्य बीमारियों के मिले। मरीजों ने सर्दी, खांसी, शरीर में दर्द आदि की शिकायत बताई।
जिले में डेंगू का प्रकोप बीते तीन माह से फैला है। स्वास्थ्य विभाग लगातार दवा का छिड़काव कराने का दावा कर रहा है, लेकिन अभी तक डेंगू का प्रकोप नहीं थम सका है। मलेरिया पर ही अंकुश लग पाया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण निजी चिकित्सकों के यहां अपना इलाज करा रहे हैं। जिला अस्पताल में भी 12 मरीज अभी भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में तीन मरीज डेंगू के मिले हैं। जिन क्षेत्रों में डेंगू मरीज सामने आए है वहां टीम भेजकर मरीजों की जांच कराई जाएगी, साथ ही दवा का भी छिड़काव कराया जाएगा- डाॅ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ