फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Month Old Girl Death Due To Treatment Of Jholachap Mainpuri

झोलाछाप ने मासूम बच्ची को लगाया चीरा, मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक पर लगाई सील

Thu, 23 Jan 2020 06:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Jan 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Three Month Old Girl Death Due To Treatment Of Jholachap Mainpuri
बच्ची की मौत के बाद बंगाली क्लीनिक पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के किशनी में झोलाछाप ने बृहस्पतिवार दोपहर तीन महीने की बच्ची को चीरा लगा दिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गलत उपचार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और उसे पीट दिया।
विज्ञापन


जानकारी पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्लीनिक संचालक को झोलाछाप बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


किशनी के मोहल्ला गढ़ी निवासी राहुल कुमार की तीन माह की पुत्री मानवी की जांघ में फुंसी निकली थी। परिजन बृहस्पतिवार को उसे कस्बा स्थित बंगाली क्लीनिक पर ले गए। परिजनों का आरोप है कि उपचार की जगह क्लीनिक संचालक ने चीरा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत उपचार के चलते थोड़ी ही देर में मानवी की मौत हो गई। बेटी की मौत से भड़के परिजनों ने क्लीनिक संचालक की पिटाई की और हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह खुद को बचाते हुए क्लीनिक संचालक भाग खड़ा हुआ। 

जानकारी पर थानाध्यक्ष ओमहरि बाजपेयी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिता राहुल कुमार की तहरीर पर झोलाछाप तारक विश्वास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रदीप गुप्ता ने जांच की तो क्लीनिक से 2018 तक की एक्सपायरी डेट की दवा और इंजेक्शन मिले।

यहां से स्वास्थ्य विभाग ने कुछ दवाइयों के नमूने भी लिए हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने क्लीनिक को सील कर दिया है। उन्होंने क्लीनिक संचालक को झोलाछाप बताया है। 
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय का कहना है कि क्लीनिक संचालक झोलाछाप है। आखिर किस प्रकार से उसने क्लीनिक संचालित की, इसकी जांच होगी। फिलहाल सीएचसी प्रभारी को उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed