{"_id":"69f2de886fd726e36906407e","slug":"three-missing-minors-found-at-agra-cantt-station-reunited-with-families-by-grp-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर छोड़ आए तीन नाबालिक लड़के, कैंट स्टेशन पर घूमते मिले; जीआरपी ने परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर छोड़ आए तीन नाबालिक लड़के, कैंट स्टेशन पर घूमते मिले; जीआरपी ने परिवार से मिलाया
Thu, 30 Apr 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:16 AM IST
सार
चंडीगढ़ के तीन नाबालिग बिना बताए घर से निकलकर आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गए, जहां जीआरपी ने उन्हें संदिग्ध हालत में पकड़ा। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर सभी आवश्यक प्रक्रिया के बाद बच्चों को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
घर से बिना बताए निकले चंडीगढ़ के तीन नाबालिग लड़कों को जीआरपी आगरा कैंट ने रेलवे स्टेशन से पकड़कर बुधवार को परिजन के सुपुर्द कर दिया। तीनों किशोर आगरा कैंट स्टेशन पर संदिग्ध स्थिति में मिले थे। सूचना पर परिजन थाने पहुंचे, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्चों को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना प्रभारी ने बताया कि जीआरपी टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को तीन किशोर घूमते मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ के जोगरा कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के निवासी हैं और बिना बताए घर से निकल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपनिरीक्षक दानिश कुमार और कांस्टेबल जयप्रकाश ने बच्चों को थाने लाकर परिजन से संपर्क किया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजन ने जीआरपी टीम का आभार जताया।