{"_id":"61ba3e42bb939e3cb517f099","slug":"three-miscreants-arrested-while-distributing-stolen-goods-agra-news-agr5179533161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान का बंटवारा करते तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान का बंटवारा करते तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया। खेत में चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे तीन बदमाशों को मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि एक बदमाश भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से डेढ़ लाख रुपये और बाइक बरामद की है। आरोपियों ने कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकारी है।
थानाध्यक्ष सैंया अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि कटी चौकी पुल के पास खेत में चोरी के सामान का बंटवारा करते तीन बदमाश पकड़े गए हैं। पुलिस सैंया चौराहा स्थित परचून की दुकान में हुई चोरी की जांच कर रही थी, तभी उन्हें सामान सहित बदमाशों के एक खेत में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों में शिवकुमार उर्फ सोनू, उम्मेद कुमार उर्फ भूरा निवासीगण बाबूपाड़ा, कागारौल और गोविंद अग्रवाल निवासी कागारौल हैं। पुलिस को देखते ही एक बदमाश वहां से भाग निकला। जिसका नाम बदमाशों ने रंजीत निवासी बाबूपाड़ा थाना कागारौल बताया है। पुलिस ने उनके पास से डेढ़ लाख रुपये, बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार हुए बदमाश की तलाश की जा रही है। इन बदमाशों ने परचून व्यापारी के यहां चोरी के अलावा अन्य कई वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने तीनों बदमाशों को बुधवार जेल भेज दिया।