फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three married women committed suicide Before worship of Karva Chauth in Agra

यूपी: आगरा में करवा चौथ की पूजा से पहले तीन विवाहिताओं ने दे दी जान, वजह ऐसी जो कर देंगी हैरान

Thu, 02 Nov 2023 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 09:30 AM IST
सार

करवा चौथ की पूजा से पहले तीन विवाहिताओं ने अपनी जान दे दी। तीनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
three married women committed suicide Before worship of Karva Chauth in Agra
करवा चौथ की पूजा से पहले तीन विवाहिताओं ने दे दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में करवा चौथ पर शहर में तीन विवाहिताओं ने फंदे से लटक कर जान दे दी। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिले। शव फंदे पर लटके थे। पुलिस का कहना है कि गृहक्लेश में आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है। परिजन ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


दो दिन से बातचीत थी बंद
नालंदा, बिहार निवासी अमन की शादी 9 साल पहले प्रिया उर्फ गुड्डी से हुई थी। दो बच्चे हैं। अमन प्राइवेट नौकरी करते हैं। चार महीने पहले शिवा कुंज में किराये पर मकान लिया था। प्रिया कपड़े सिलने का काम करती थीं। बुधवार सुबह उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजा। व्रत भी रखा था। पति दूसरे कमरे में था। सुबह 10 बजे पति कमरे में गया तो पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। पुलिस को सूचना दी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी में दो दिन से बातचीत बंद थी। विवाहिता के परिजन को सूचना दी गई है। वह बिहार से आगरा के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उजड़ गया सुहाग: करवा चौथ पूजा की पत्नी कर रही थी तैयार, तभी आई पति की मौत की खबर; मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने मायके से बुला ली थी पत्नी
घटना मोहनपुरा, ईदगाह की है। शिवानी (20) की शादी फरवरी में संदीप के साथ हुई थी। वह किराये पर रह रहे थे। सोमवार को शिवानी मायके आई। मंगलवार को करवा चौथ का सामान खरीदा। मेहंदी भी लगवाई थी। तभी पति का फोन आया। उसे घर बुला लिया। पुलिस ने बताया कि इस बात पर दोनों के बीच अनबन हो गई। शिवानी ने फांसी लगा ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: करवा चौथ से पहले प्रेमिका से मिलने गया युवक, गली में पड़ी मिली लाश; पोस्टमार्टम में आई मौत की ये वजह

बच्चों को बहन के घर भेजकर उठाया कदम
घटना कांशीराम आवास, पथौली की है। 28 वर्षीय लता का शव फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि लता की शादी 12 साल पहले चमन से हुई थी। चमन गाड़ी चालक है। उनके दो बच्चे हैं। बुधवार सुबह लता ने दोनों बच्चों को घर के पास ही अपनी बहन के पास भेज दिया। 10 बजे पति आया तो वह फंदे से लटकी मिली। पुलिस को दोपहर में सूचना दी गई। लता का मायका मथुरा में है। पुलिस परिजन की तहरीर का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें - मथुरा: करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने की आत्महत्या, छह साल पहले हुई थी शादी; वजह ऐसी नहीं होगा यकीन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 'विवाहिताओं के शव फंदे से लटके मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed