फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three including two thieves of interstate gang arrested in encounter stolen bikes also recovered

Agra: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गैंग के दो चोर सहित तीन गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी हुईं बरामद

Sun, 07 Jan 2024 09:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 09:45 PM IST
सार

हरीपर्वत थाना पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गैंग के दो चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं कमला नगर थाना क्षेत्र से भी एक चोरी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के पास से दो बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। 
 

विज्ञापन
Three including two thieves of interstate gang arrested in encounter stolen bikes also recovered
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हरीपर्वत थाना पुलिस की शनिवार को अंतरराज्यीय गैंग के चोरों से मुठभेड़ हो गई। दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे दो बाइकें, एक तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल व अन्य सामान बरामद किए गए। वहीं कमला नगर पुलिस ने भी एक चोर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीसीपी सूरज राय ने बताया कि शनिवार देर रात हरीपर्वत पुलिस को सूचना मिली, कि आईएसबीटी बस स्टैंड के पास कबाड़ के गोदाम के पास अंतरराज्यीय गैंग के चोर खड़े हैं। पुलिस को देखकर एक ने फायरिंग कर दी। तब घेराबंदी कर सैंया निवासी शनि उर्फ जितेंद्र और मथुरा के गोपालगढ़ निवासी अजय उर्फ विष्णु को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उधर, कमलानगर थाने में 6 जनवरी को पीड़ित ने बताया था कि उनकी ब्यूटी पार्लर की दुकान के बाहर लगी विंड़ो एसी को 5 जनवरी की रात चोर खोल ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर हरीपर्वत थाना क्षेत्र के धनी के नगला निवासी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed