फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three including two solvers of police recruitment exam sent to jail

UP: सिपाही भर्ती परीक्षा में दो सॉल्वर गिरफ्तार, इस गलती की वजह से दो अभ्यर्थी भी फंसे; भेजे गए जेल

Tue, 20 Feb 2024 09:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 09:18 AM IST
सार

पुलिस परीक्षा के दूसरे दिन दो केंद्रों पर दो सॉल्वरों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दोनों सॉल्वरों एवं दो अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने रविवार को गिरफ्त में आए दोनों साल्वर एवं एक अभ्यर्थी को जेल भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Three including two solvers of police recruitment exam sent to jail
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज में पुलिस परीक्षा के दूसरे दिन दो केंद्रों पर दो सॉल्वरों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दोनों सॉल्वरों एवं दो अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने रविवार को गिरफ्त में आए दोनों साल्वर एवं एक अभ्यर्थी को जेल भेज दिया है। जबकि एक अभ्यर्थी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। मामले की रिपोर्ट आयोग को भेजी गई है। इटावा पीएसी के जवान के खिलाफ पीएसी वाहिनी के कमांडेंट को रिपेार्ट भेज दी है।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में पीएसी का आरक्षी हरीश यादव निवासी इटौरी मटसेना फिरोजाबाद अपने भाई कामेश के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया।शैमफोर्ड स्कूल पर अमर यादव परीक्षार्थी मोनू की परीक्षा देते पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों साॅल्वर के अलावा कामेश को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि मोनू पुलिस की पकड़ में नहीं आया। केंद्र व्यवस्थापकों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पीएसी के आरक्षी के संंबंध में सूचना कमांडेंट को भेजी गई है। जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। परीक्षा प्रबंधक डॉ. जयंत गुप्ता ने बताया कि सॉल्वर पकडे जाने की सूचना आयोग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिकाओं को किया गया रवाना
जिले में दो दिन हुई पुलिस भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखा गया था। आयोग के निर्देश के बाद इन उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जिले से भेज दिया गया। उत्तर पुस्तिकाओं को गाडी़ के माध्यम से भेजा गया है। साथ में पुलिस कर्मी भी भेजे गए हैँ। जिससे निर्धारित स्थल तक उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed