फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three including two real sisters died due to drowning in the pond Mainpur News

Mainpur News: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 28 Aug 2022 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 02:13 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर में स्थित तालाब में नहाते समय डूबने से तीन किशोरियों की मौत हो गई। तालाब भावंत चौराहे के पास धीरेंद्र कोल्ड स्टोर के पास स्थित है।

विज्ञापन
Three including two real sisters died due to drowning in the pond Mainpur News
किशोरियों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में रविवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के किशनी रोड स्थित एक तालाब में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन बालिकाओं की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बालिकाओं को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले रामलखन की पुत्रियां फूलवती(12) व राजवती(10) अपनी सहेली खुशबू (9) पुत्री गब्बर के साथ किशनी रोड पर कूड़ा बीनने के लिए गई थीं। वहां तीनों दोपहर के समय नहाने के लिए एक तालाब में उतर गईं। अचानक गहरे पानी में पैर चले जाने पर तीनों डूबने लगीं। उन्हें डूबता देख वहां मौजूद पास में ही रहने वाली दो बालिकाओं ने उनके घर जाकर जानकारी दी। 
विज्ञापन


वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बालिकाओं को बाहर निकलवाया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed