एटा में 30 मिनट के अंदर लूट की तीन वारदातें: एमआर, शिक्षिका और एक दंपती को बनाया निशाना; हाथ मलती रह गई पुलिस
एटा में बृहस्पतिवार की सुबह बदमाशों ने महज 30 मिनट के अंदर लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। एक के बाद एक कर तीन सूचनाएं जब पुलिस को मिलीं तो सक्रियता तो दिखाई, लेकिन पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 से 10. 30 बजे के बीच तीन वारदातों को अंजाम दिया। एक बाइक पर सवार दो एमआर का बैग छीनकर ले गए। मलावन क्षेत्र में बाइक सवार दंपती और तीसरे मामले में एक शिक्षिका पर हमला किया। शिक्षिका को लूटने में असफल रहे।
पहली घटना
कोतवाली नगर क्षेत्र में जीटी रोड स्थित जेएलएन डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार सचिन और राहुल शर्मा निवासी भगीपुर का बैग छीनकर बदमाश भाग गए। दोनों ही एमआर हैं। यह मलावन और कुरावली जा रहे थे। सचिन ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बैग में रखे दस्तावेजों को ले जाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें - बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन
दूसरी वारदात
वहीं मलावन कस्बे के पास ही हाईवे पर सत्यवीर सिंह अपनी पत्नी आरती और एक वर्षीय बेटी नित्या के साथ बाइक से गांव शाह हाजीपुर थाना करहल जिला मैनपुरी जा रहे थे। बाइक सवार बदमाश आरती का पर्स छीनने लगे। छीना-छपटी में बच्ची गिरकर घायल हो गई। लुटेरे पर्स लूटकर फरार हो गए। इसमें तीन हजार रुपये और मोबाइल रखा था।
ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस के सिपाही को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला, भरोसे में छोड़ा बसा बसाया घर; आगे जो हुआ टूट गए अरमान
शिक्षिका का बैग लूटने का प्रयास
वहीं परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका नेहा अपने विद्यालय बराखेड़ा से पैदल कस्बा मलावन की ओर आ रही थीं, तभी उनका पर्स लूटने का प्रयास किया गया। चीख-पुकार मचाने पर लुटेरे भाग गए। तीनों ही वारदातें आधे घंटे के अंतराल में की गईं। मलावन में दोनों वारदातें पांच मिनट के बीच में की गई हैं। इन वारदातों को करने वाले बदमाश एक होने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव को बड़ा झटका: सीपी राय हो रहे कांग्रेस में शामिल, मुलायम सिंह के रहे बेहद करीबी
सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।