फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three fir files in clash between rss bjp workers and police in mathura

मथुरा: संघ-भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच मारपीट के मामले में तीन और मुकदमे दर्ज

Mon, 29 Mar 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Mar 2021 12:23 AM IST
सार

  • चौराहे पर पुलिसवालों से मारपीट और अस्पताल में चप्पल मारने के मामले में दो मुकदमे 
  • जिला संयुक्त चिकिसालय के कर्मचारी ने भी अज्ञातों के खिलाफ दर्ज कराया है मुकदमा

विज्ञापन
three fir files in clash between rss bjp workers and police in mathura
चौराहे पर पुलिसकर्मियों को पीटते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में पुलिस और आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिड़ंत में अब पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कराए हैं। इसमें स्वास्थ्य कर्मी द्वारा दर्ज मारपीट का मुकदमा भी शामिल है। सभी मुकदमों में आरोपी अज्ञात हैं। बता दें कि इस मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित और कोतवाल को लाइन हाजिर किया जा चुका है।

विज्ञापन


शनिवार को कुंभ मेला क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा घाट पर आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना के बाद बवाल हो गया था। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाईं तो कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर पुलिसवालों को पीटा। इस मामले में 24 घंटे के दौरान चार मुकदमा दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- मथुरा बवाल: भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां तो कोतवाल पर चली चप्पल, चौराहे पर पिटे पुलिसवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक उप निरीक्षक, एक कांस्टेबल और तीन होमगार्ड के खिलाफ सबसे पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद तीन मुकदमा रविवार को दर्ज किए गए हैं। इसमें दो मुकदमा पुलिस और एक जिला संयुक्त चिकित्सालय के कर्मचारी ने दर्ज कराया है। 

इन मामलों में दर्ज कराए गए मुकदमे 
नगर निगम चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट में मथुरा गेट चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने और इंस्पेक्टर कोतवाली वृंदावन अनुज कुमार ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में चप्पल मारने के मामले में और अस्पताल में मारपीट के मामले में स्वास्थ्य कर्मी जितेंद्र उर्फ जीतू ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। ये तीनों ही मुकदमा अज्ञातों के खिलाफ दर्ज हुए हैं।

संबंधित खबर- मथुरा: संघ पदाधिकारी से विवाद पर भड़के भाजपाई, महिला कार्यकर्ता ने कोतवाल को मारी चप्पल

इस मामले में कोतवाल वृंदावन अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया जा चुका है। संघ-भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ यह भिड़ंत सुर्खियों में है। इधर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी जाएगी। इसमें पुलिस अफसरों द्वारा आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई न करने की शिकायत भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed