फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three doctors postmortem of thirty three bodies

कुदरत का कहर: पोस्टमार्टम हाउस पर बिछी थीं लाशें, 3 डॉक्टरों ने 11 घंटे में 43 का किया पोस्टमार्टम

Fri, 04 May 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 04 May 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
three doctors postmortem of thirty three bodies
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम करने वाले स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने काबिलेतारीफ काम किया। एक दिन में लगातार 11 घंटे तक 43 शवों को पोस्टमार्टम किया। देर रात तक सभी की रिपोर्ट तैयार करने के बाद ही डॉक्टर पोस्टमार्टम गृह से गए। 
विज्ञापन


सीएमओ और एसीएमओ भी यहीं डटे रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भी दो शव का पोस्टमार्टम किया गया। तूफान में मारे गए लोगों के शवों को लेकर परिजन सुबह तड़के से ही पोस्टमार्टम गृह पहुंचने लगे थे। 
विज्ञापन


कोई निजी वाहन तो कोई एंबुलेंस से शव लेकर आया। भारी जनहानि को देखते हुए पोस्टमार्टम गृह पर तीन डॉक्टर और दो फार्मेसिस्ट की ड्यूटी लगाई गई। सुबह नौ बजे से ही शवों के पोस्टमार्टम करना शुरू कर दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

three doctors postmortem of thirty three bodies
पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला
एक के बाद एक शव आने लगे। हालत ऐसी कि शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखने तक की जगह नहीं थी। तीन मेजों पर डॉक्टर शव को पोस्टमार्टम करने में लगे हुए थे। 

फार्मेसिस्ट साथ ही साथ रिपोर्ट बनाते जा रहे थे। शाम सात बजे आखिरी शव का पोस्टमार्टम हुआ। सीएमओ और एसीएमओ भी पोस्टमार्टम गृह पर मुस्तैद रहे। 

सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि तूफान को देखते हुए जनहानि की आशंका थी। रात में ही तीन डाक्टरों समेत पांच की पोस्टमार्टम करने के लिए ड्यूटी लगा दी थी। 43 शवों के पोस्टमार्टम किए गए हैं। 

अधिकांश की सिर में चोट लगने से हुई मौत

43 शवों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में अधिकांश की मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया जा रहा है। ये चोट किसी भारी वस्तु के गिरने की वजह से आई हैं। कुछ मौत छाती पर वजनदार वस्तु गिरने से आई चोट के कारण हुई हैं। 

पोस्टमार्टम गृह पर एक के बाद एक शव पहुंच रहे थे। सभी अपने परिजनों के पोस्टमार्टम जल्द कराना चाह रहे थे। ऐसे में जल्द पोस्टमार्टम के लिए नेताओं के जरिये सिफारिश भी लगवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed