फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three died by drowning in river including two cousins in Mathura

मथुरा: होली पर घूमने आए दो चचेरे भाइयों सहित नदी में डूबकर तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

Sat, 19 Mar 2022 08:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 08:05 PM IST
सार

होली पर कृष्ण नगरी मथुरा में घूमने के लिए आए तीन युवकों की यमुना में डूबने से मौत हो गई। दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Three died by drowning in river including two cousins in Mathura
तीन युवकों की डूबने से मौत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राया के गांव ककरेटिया में होली खेलने आए दो चचेरे भाइयों की मांट ब्रांच गंग नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में वृंदावन घूमने आए युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई। मथुरा पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

गंग नहर में नहा रहे थे दो चचेरे भाई 

हाथरस किला गेट के गांव नगला रजुआ निवासी दो चचेरे भाई श्यामसुंदर (30)  पुत्र ओमप्रकाश और जयपाल (38) पुत्र  छीतर सिंह राया क्षेत्र के गांव ककरेटिया में होली खेलने आए हुए थे। होली खेलने के बाद दोनों युवक नहाने के लिए मांट ब्रांच गंग नहर में उतर गए। नहाने के दौरान पैर फिसलने से दोनों भाई नहर में डूब गए। हादसे को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। सूचना पर राया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषिथ कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही परिजन भी ककरेटिया पहुंच गए।

विज्ञापन

नहाते हुए गहरे पानी में चला गया सुभाष 

जौनपुर निवासी सुभाष यादव (23) दोस्तों के साथ ब्रज की होली देखने के लिए आया था। शनिवार को सभी दोस्त यमुना स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सुभाष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह यमुना के गहरे पानी में जाकर डूब गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद केवटों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक की तलाश शुरू की। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुभाष का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed