{"_id":"60ad3cb98ebc3e9a955d6b46","slug":"three-death-and-16-new-cases-of-covid-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना: संक्रमण से तीन मरीजों की मौत, 16 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना: संक्रमण से तीन मरीजों की मौत, 16 नए संक्रमित मिले
Wed, 26 May 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 May 2021 12:01 AM IST
सार
मथुरा जिले में अब तक 20073 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 18926 मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें कोसीकलां के सालीमार रोड निवासी व्यक्ति के साथ फालैन निवासी व्यक्ति ने केडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोसीकलां के ही बैंक कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जबकि जनपद में सबसे कम 16 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें मथुरा शहर, गोवर्धन, चौमुहां के केस शामिल हैं।
विज्ञापन
309 मरीज हुए स्वस्थ्य
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा जनपद में कोविड-19 के कुल 20073 में से 18926 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 309 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं तथा वर्तमान में कुल 852 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने बताया कि 16 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। चहल ने कहा कि सफाई, दवाई और कड़ाई से कोरोना को हराने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने बताया कि निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी तथा कंटेंमेंट जोन की निगरानी सख्ती के साथ की जा रही है।
विज्ञापन
कुल पॉजिटिव - 20073
ठीक हुए मरीज - 18926
रिकवरी-309
मृत्यु - 295
एक्टिव केस - 852