फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three dead bodies found in one day in Yamunapar of Agra Police busy in investigation

UP: आगरा के यमुनापार में एक दिन में मिलीं तीन लाशें...महिला के शव को देख चौंक गई पुलिस, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 19 May 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 May 2025 09:43 AM IST
सार

आगरा के यमुना पार इलाके में एक दिन के अंदर तीन लाशें मिलीं। दो युवकों के शव और महिला की लाश पानी में उतराती हुई मिली। 
 

विज्ञापन
Three dead bodies found in one day in Yamunapar of Agra Police busy in investigation
यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार इलाके में रविवार को सुबह से शाम तक अलग-अलग स्थानों पर महिला सहित तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस उनकी शिनाख्त नहीं करा सकी है।
विज्ञापन




 

एत्माद्दौला थाने के तहत घाट चौराहे के पास रविवार की सुबह करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि संभवत: रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत होने का अंदेशा है। शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा में दूसरा शव करीब 30 वर्षीय युवक का मिला। पीलाखार पुलिया पर मिला युवक नीली जींस और नीली टीशर्ट पहने था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस गर्मी से मौत होने का अनुमान लगा रही है। तलाशी में युवक की जेब से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके।

 
विज्ञापन

तीसरा शव मोती महल और हाथी घाट के बीच यमुना में उतराता मिला। देर शाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। करीब 35 वर्षीय महिला का शव साड़ी में लिपटा हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। हत्या करने के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने पर छत्ता थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि यमुना में देर शाम महिला का शव मिला है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed