फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three constables suspended in case of exchanging crowns for foreigners action taken against SO also

Agra: विदेशियों को ताज घुमाने के मामले में तीन सिपाही निलंबित, एसओ पर भी कार्रवाई की तलवार

Fri, 21 Feb 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 10:11 AM IST
सार

विदेशियों को ताज घुमाने के मामले की जांच एसीपी ताज सुरक्षा कर रहे हैं। इस मामले में तीन सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। निलंबित सिपाहियों के साथ थाने के दो सिपाही भी थे।
 

विज्ञापन
Three constables suspended in case of exchanging crowns for foreigners action taken against SO also
up police - फोटो : संवाद

विस्तार

 बिना किसी सरकारी आदेश के 60 विदेशियों को ताजमहल घुमाने पर सिपाही वेदांत, दीपक और हिमांशु को बुधवार को निलंबित किया गया था। तीनों सिपाही तीन साल से अधिक समय तक पर्यटन थाने में तैनात रहे हैं। अब कार्रवाई की तलवार एसओ पर्यटन पर भी है। निलंबित सिपाहियों के साथ थाने के दो सिपाही भी थे।
विज्ञापन


मामले में एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद की जांच के बाद पूरा सच सामने आएगा। पूरे खेल के पीछे ट्रैवल एजेंसी के साथ सांठगांठ भी सामने आ रही है। नवंबर 2024 में तीनों को लाइन हाजिर किया गया था। उनके खिलाफ शिकायतें मिली थीं। तीनों पर्यटन थाने से हट गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह वे पुलिस लाइन से बिना किसी को बताए विदेशियों को ताजमहल घुमाने गए थे। उन्होंने बाकायदा अपनी एंट्री कराई थी। विदेशी वीआईपी नहीं थे। इसके बावजूद उन्हें वीआईपी तरीके से ताजमहल घुमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि पूरे खेल के पीछे ट्रैवल एजेंसी से सांठगांठ है। जांच इसी बात पर चल रही है। ताजमहल ले जाने के लिए सिपाहियों से किसने कहा था? यह पता किया जा रहा है। सिपाहियों के निलंबन के बाद एसओ पर्यटन प्रीति चौधरी पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उनके थाने के दो सिपाही भी सीसीटीवी फुटेज में देखे गए हैं।


उधर, बृहस्पतिवार को डीसीपी सिटी सहित अन्य ने नई एसओ पर्यटन के लिए महिला थाने में महिला दरोगाओं के साक्षात्कार लिए। इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एसीपी ताज सुरक्षा को जांच दी है। इसमें सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है। एसओ की भूमिका भी पता की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed