फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three children who went to bathe in Ganga drowned, died

Agra News: गंगा स्नान के लिए गए तीन बालक डूबे, मौत

Wed, 08 May 2024 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Three children who went to bathe in Ganga drowned, died
गंजडुंडवारा (कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम नगला खंदारी में गंगा स्नान के लिए गए चार बालकों में से तीन गंगा में डूब गए। एक बालक गंगा किनारे शौच के लिए बैठ गया था। तीनों बालकों के शव बरामद होने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। नगला खंदारी निवासी आशीष (10) पुत्र राजपाल, रोहित (11) पुत्र रामपाल, सुभाष (11) पुत्र श्याम सिंह एवं हरी सिंह (10) पुत्र मोहित मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे। इनमें से हरी सिंह घाट से पहले ही गंगा किनारे शौच के लिए बैठ गया। अन्य तीनों बालक गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए। स्नान करते हुए तीनों गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक तीनों ही डूबने लगे तो उन्होंने चीख पुकार मचाई। उनकी आवाज सुनकर शौच कर रहा हरी सिंह वहां पहुंचा। उसने उन्हें डूबते हुए देखा तो वह शोर मचाते हुए गांव पहुंचा और हादसे की जानकारी परिजन को दी। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बालकों की तलाश शुरू की। इनमें से रोहित का शव तो गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया। उसका शव बाहर आते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे लापता हुए दोनों बालकों के शव भी मिल गए।

कुरुक्षेत्र। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो।

कुरुक्षेत्र। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed