फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three caught stealing luggage of passengers in train

UP: ट्रेन में ऐसे यात्रियों पर रहती थी नजर, पकड़े गए तीन शातिर; लाखों का माल बरामद

Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
सार

शातिरों ने दिल्ली के स्टेशन पर कई चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए जेवरात, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है। 
 

विज्ञापन
Three caught stealing luggage of passengers in train
ट्रेन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले गिहार गिरोह के तीन शातिरों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से यात्रियों से चोरी किए जेवरात, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। शातिरों ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से लाखों रुपये के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी स्वीकार की है।

विज्ञापन


बुधवार रात दो बजे के करीब जीआरपी थाने के उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्रवेश गेट संख्या तीन पर संदिग्ध घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही एसआई टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम को देख तीन युवक भागने लगे। जिन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से सोने की अंगूठी, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुए। 
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मैनपुरी के थाना भौगांव स्थित गिहार काॅलोनी निवासी अर्जुन कुमार, गिहार काॅलोनी पत्तापुर रोड निवासी जय कुमार, जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद निवासी शैलेंद्र उर्फ कालू बताया। पूछताछ में उन्होंने दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक महिला यात्री का बैग चोरी किए जाने की घटना को स्वीकार किया है। बैग में करीब तीन लाख रुपये के जेवरात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक गिहार जाति के हैं। इस जाति के लोगों का मुख्य काम गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed