{"_id":"6105b7118ebc3e09346e6aa6","slug":"three-candidates-caught-with-copying-slip-agra-news-agr5020411187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल की पर्ची के साथ पकड़े गए तीन परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल की पर्ची के साथ पकड़े गए तीन परीक्षार्थी
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शनिवार को पहली बार परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। जबकि परीक्षा 24 जुलाई से शुरू हुई है। कुल तीन नकलची पकड़े गए।
इस बार की परीक्षा ओएमआर शीट आधारित कराई जा रही है। वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसके बाद भी परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर महाविद्यालय, फिरोजाबाद (कोड-226) में पहली पाली की परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। वहीं, चौधरी बलवंत सिंह महाविद्यालय, शिकोहाबाद (कोड 615) में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने नकल सामग्री के साथ दो परीक्षार्थियों को पकड़ा। इसके बाद उड़नदस्ता सदस्य इसी केंद्र पर रुक गए। उड़नदस्ते को देख अधिकतर परीक्षार्थियों की लेखनी भी रुक गई। अधिकांश की ओएमआर शीट खाली थी। उड़नदस्ता सदस्यों ने प्रश्नपत्र सील कराकर केंद्र से हटे।
आगरा। नकल में पकड़े गए कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बमरौली कटारा (कोड-0147), बोहरे नारायण सिंह आर्य महाविद्यालय, गढ़ी खांडा, बलदेव और मथुरा ममता डिग्री कॉलेज, सादाबाद रोड, जलेसर, एटा में शनिवार को आखिरी परीक्षा कराई गई। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक तीनों केंद्रों पर उड़नदस्तों ने पूरे समय बैठकर परीक्षा कराई। अपने सामने ओएमआर शीट को सील भी कराया। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्र बदले जाने की जानकारी दे दी गई। केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को भी अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन
आगरा। शनिवार को तीनों पाली में 75,490 छात्रों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 338, दूसरी में 334 और तीसरी पाली में 237 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सभी आठों जिलों में उड़नदस्ते भेजे गए। 13 उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।