फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Bullet-Riding Youths Assault Man on Road in Agra CCTV Video Goes Viral

बुलेट सवारों की दबंगई: युवक की बीच सड़क पर पिटाई, लात-घूंसे बरसाए...बचाने की हिम्मत न जुटा सके लोग

Fri, 17 Jul 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 10:09 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में बुलेट सवार तीन युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Three Bullet-Riding Youths Assault Man on Road in Agra CCTV Video Goes Viral
बुलेट सवारों की दबंगई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक बार फिर गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। यहां बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन डर के कारण किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। आरोपियों ने धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  एटा में भयानक हादसा: रोडवेज बस से टकराकर तीन हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर, चालक घायल; बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन



घटना टेढ़ी बगिया के देसी ठेके की हैं। मामला करीब बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे का बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर शाम ठेके के बाहर खड़े एक युवक के पास बुलेट पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। बिना कुछ कहे उन्होंने युवक को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और फिर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: इंसानी खोपड़ी, लाल रंग की पजामी और...मथुरा जंक्शन का बंद केबिन खोला गया, तो दृश्य देख कांप गई पुलिस


हमले के दौरान आसपास दुकानदार और शराब ठेके पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी ने आगे आकर रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। पिटाई के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कोई आएगा तो सबको देख लेंगे और फिर बुलेट से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: बाथरूम में नहा रही थी महिला, दीवार के पीछे छिपकर बैठा था पड़ोसी; घिनौनी हरकत ने उड़ाए होश
 

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीनों आरोपी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  यूपी पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed