फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways Bus Collides Head-On with Tractor-Trolley Vehicle Split into Three Pieces

एटा में भयानक हादसा: रोडवेज बस से टकराकर तीन हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर, चालक घायल; बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 17 Jul 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 09:55 AM IST
सार

एटा के अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर तीन हिस्सों में टूट गया, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Roadways Bus Collides Head-On with Tractor-Trolley Vehicle Split into Three Pieces
एटा में भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब 5:30 बजे अलीगंज-कायमगंज मार्ग पर लड़सिया गांव के पास अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस और ट्रॉली लगे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर तीन हिस्सों में टूट गया, जबकि रोडवेज बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: इंसानी खोपड़ी, लाल रंग की पजामी और...मथुरा जंक्शन का बंद केबिन खोला गया, तो दृश्य देख कांप गई पुलिस
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर निवासी लड़सिया सुर्देश पुत्र तोक सिंह का था, जिसे नीरज पुत्र रघुवीर सिंह चला रहे थे। नीरज धान की रोपाई के लिए नगला किस्स गांव मजदूर लेने जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक नरेश पाल (40), निवासी डोटली, थाना सिकंदराराऊ, हाथरस को मामूली चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अलीगंज भेजा गया। बस में सवार यात्रियों और ट्रैक्टर चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस तरह भीषण हादसे के बावजूद जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  शर्मनाक: बाथरूम में नहा रही थी महिला, दीवार के पीछे छिपकर बैठा था पड़ोसी; घिनौनी हरकत ने उड़ाए होश


सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ट्रैक्टर के तीन हिस्सों में टूटे होने और बस के अगले हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।
कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एटा के एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

 ये भी पढ़ें -  यूपी पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed