फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three bike borne miscreants shot at health supplement shopkeeper in Agra and fled

UP Crime: बदमाशों ने स्कूटी से सटाई बाइक और मार दी गोली, खून से लथपथ होकर गिर गया दुकानदार; आरोपी फरार

Mon, 22 May 2023 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 11:47 AM IST
सार

आगरा में बदमाशों ने स्कूटी के बगल में बाइक सटाकर हेल्थ सप्लीमेंट दुकानदार को गोली मार दी। वह खून से लथपथ वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Three bike borne miscreants shot at health supplement shopkeeper in Agra and fled
UP Crime: बदमाशों ने स्कूटी से सटाई बाइक और मार दी गोली - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार रात हेल्थ सप्लीमेंट दुकानदार शिवम को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पेट में जा लगी। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। किसी तरह हिम्मत करके वह स्कूटी से साकेत कॉलोनी स्थित अस्पताल पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। दुकानदार के परिजन ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के मारुति एस्टेट चौराहे की है। 

विज्ञापन

मुंह छिपाकर आए थे बदमाश

घायल शिवम, दौरेठा का रहने वाला है। मारुति एस्टेट चौराहे पर उसकी हेल्थ सप्लीमेंट की दुकान है। दोस्त गौरव कुमार ने बताया कि रविवार रात 9:30 बजे शिवम स्कूटी से घर लौट रहा था। एक गली पर स्कूटी धीमी की तभी अपाचे बाइक पर आए तीन लोगों ने उसे गोली मार दी। आरोपी अपना मुंह छिपाए थे और स्कूटी के बगल में बाइक सटाकर वारदात को अंजाम दिया। गोली शिवम के पेट में जा लगी। 

विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

गोली लगने से उसके पेट से खून निकलने लगा। वह परिचित की मदद से साकेत कॉलोनी स्थित अस्पताल पहुंचा। सूचना पर शाहगंज थाना पुलिस पहुंची। लेकिन, मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का था। इस पर बाद में जगदीशपुरा पुलिस आ गई। पुलिस घटनास्थल पर भी गई। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं। उधर, परिजन का कहना है कि शिवम की किसी से कोई रंजिश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश या कुछ और, पुलिस कर रही जांच

एसीपी गिरीश कुमार ने बताया कि दुकानदार को तीन बदमाशों ने गोली मारी है। उनकी पहचान की जा रही है। घटना के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है। गोली मारने के पीछे रंजिश है या फिर कुछ और, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed