{"_id":"5e2f1f7b8ebc3e4b02584ae1","slug":"threat-to-bomb-blast-the-jewellery-showroom-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में ज्वैलरी शोरूम को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर मैसेज भेज मांगे 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में ज्वैलरी शोरूम को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर मैसेज भेज मांगे 30 लाख
Tue, 28 Jan 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक ज्वैलरी शोरूम के मालिक सराफा कारोबारी के व्हाट्स एप नंबर पर मैसेज भेजकर 30 लाख रुपये चौथ मांगी गई। रकम नहीं देने पर शोरूम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
सोमवार को जानकारी मिलने पर पुलिस ने बम निरोधक दस्ता बुलाकर शोरूम को चेक किया। वहीं धमकी देने वाले के बारे में पता कर लिया। वो भरतपुर का निकला। उसकी तलाश में एक टीम भेजी गई है।
अलीगढ़ निवासी कारोबारी का एमजी रोड पर शोरूम है। रविवार की सुबह उनके व्हाट्स एप नंबर पर अंजान नंबर से कई मैसेज आए। मैसेज में 30 लाख रुपये चौथ मांगी गई थी।
विज्ञापन
धमकी दी थी कि रकम नहीं देंगे तो शोरूम का शटर खोलते ही बम धमाके होंगे। शोरूम को बस से उड़ा दिया जाएगा। इससे कारोबारी दहशत में आ गए। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके धमकी की जानकारी दी।

भरतपुर का रहने वाला है आरोपी
सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने जांच की। बम निरोधक दस्ते ने भी छानबीन की। एसएसपी बबलू कुमार ने भी मामले की जानकारी ली। इसके बाद शोरूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कारोबारी ने भी निजी गार्ड तैनात कर दिए।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि धमकी भरा मैसेज पीसी ज्वैलर्स के मालिक अभिमन्यु अग्रवाल के मोबाइल पर आया था। जिस नंबर से मैसेज आया वो भरतपुर, राजस्थान निवासी नरेंद्र के नाम पर निकला। मगर, यह सिम मुकेश चला रहा था।
राजस्थान पुलिस से जानकारी लेने पर सामने आया कि मुकेश पहले भी इसी तरह धमकी दे चुका है। उस पर दो मुकदमों की जानकारी भी मिली है। वो पहले व्यापार करता था। मगर, घाटा होने की वजह से तनाव में आ गया। तब से ऐसे ही धमकी देता है। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम को भेजा गया है।
गूगल से निकालता है मोबाइल नंबर
आरोपी गूगल से मोबाइल नंबर निकालता है। बड़े कारोबारियों के नंबर ही सर्च करता है। धमकी कॉल करके और व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर करता है।