फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thousands of followers came to see Sakar Vishwa Hari on his birthday, when police stopped them, they bowed their heads at the barrier.

Agra News: जन्मदिन पर साकार विश्व हरि के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे अनुयायी, पुलिस ने रोका तो बैरियर पर ही मत्था टेका

Sun, 14 Jul 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Thousands of followers came to see Sakar Vishwa Hari on his birthday, when police stopped them, they bowed their heads at the barrier.
बिछवां में साकार विश्व हरि के आश्रम में जाने से लोगों को रोकती पुलिस।
बिछवां (मैनपुरी)। रविवार को साकार हरि के जन्मदिन पर कस्बा स्थित आश्रम पर हजारों की संख्या में अनुयायी पहुंचे। पहले से ही सतर्क आश्रम की सुरक्षा में लगी पुलिस ने सभी को बैरियर पर ही रोक दिया। आश्रम के अंदर किसी को नहीं जाने दिया। रोके जाने के बाद अनुयायी बैरियर के पास ही दंडवंत हो गए। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए अनुयायियों की भीड़ एकत्र नहीं होने दी।
विज्ञापन

हाथरस कांड के बाद लगातार कस्बा स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम पर अनुयायियों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को साकार हरि के जन्मदिन पर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। आश्रम के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। वहीं कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई थी। रविवार की सुबह से ही वाहनों से अनुयायी आश्रम पर पहुंचने लगे। जैसे ही वह लोग आश्रम की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया। अनुयायी कह रहे थे कि वह आश्रम में बाबा के दर्शन के लिए आए हैं। पुलिस का कहना था कि आश्रम में कोई नहीं है, इसलिए वह लोग वापस लौट जाएं। पुलिस के समझाने के बाद भी कई अनुयायी टस से मस होने का नाम नहीं ले रहे थे। बैरियर के पास ही दंडवत होकर जयकारे लगाने लगे। तब थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने लोगों को समझाते हुए वहां से चले जाने के लिए कहा। अनुयायियों को उनके वाहनों से वापस भेज दिया गया। लेकिन शाम तक आश्रम में हजारों की तादाद में अनुयायी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने किसी को भी ठहरने नहीं दिया। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने भी मौके पर रहकर स्थिति को संभाला। उन्होंने भी अनुयायियों को समझा बुझाकर वापस भेजा।
विज्ञापन


आश्रम में जान से रोक रही पुलिस
एक बस से सुबह बाहरी जनपद से आए साकार हरि के अनुयायियों का कहना था कि पुलिस उन्हें क्यों रोक रही है। वह तो सिर्फ आश्रम में जाकर बाबा के दर्शन करना चाहते हैं। इस पर भी पुलिस को एतराज क्यों है। वह लोग काफी दूर से आए हैं। लेकिन पुलिस उन्हें अंदर नहीं जाने दे रही है। वह लोग हर बार जन्मदिन पर आते हैं। पहली बार है जब वह लोग वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed