फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those who were asking for water tore up the agreement; the negotiations failed.

Agra News: पानी मांगने वालों ने ही फाड़ा सहमतिपत्र, नहीं बनी बात

Sat, 20 Dec 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Those who were asking for water tore up the agreement; the negotiations failed.
हंगामा करतीं महिलाएं
आगरा। किशोरपुरा में पानी की आपूर्ति का विवाद शुक्रवार को भी सुलझ नहीं सका। शुक्रवार को जलकल महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में प्रदर्शनकारी महिलाओं में से एक ने बनाए गए सहमति पत्र को छीनकर फाड़ दिया। इससे उनके बीच गतिरोध पर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा की गली नंबर आठ में गंगाजल की पाइपलाइन करीब नौ महीने पहले जर्जर हो गई थी। जलकल विभाग ने गली में पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने नई पाइपलाइन तो बिछाई लेकिन उसे मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा। महिलाओं ने जलकल अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिलाओं का सब्र टूट गया। उन्होंने लोहामंडी स्थित जलकल कार्यालय में अधिशासी अभियंता पुष्पेंद्र कुमार को चार घंटे तक उनके कार्यालय में बंधक बनाए रखा। महाप्रबंधक एके राजपूत ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया। बैठक में दोनों पक्षों से 50 से अधिक महिलाएं और पुरुष पहुंचे। पुलिस और जलकल अधिकारियों ने करीब दो घंटे बाद गली में बिछी आधी पाइपलाइन में एक इंच की अस्थायी आपूर्ति देने पर सहमति बनाई। सहमति पत्र भी लिख लिया गया। इसी दौरान महिलाओं में से एक ने सहमति पत्र छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और कार्यालय से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि विभाग सभी को पानी देने के लिए तैयार है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है और जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed