फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   this nevigor will Resort to blind People

दृष्टिहीनों का सहारा बनेगा यह नेवीगेटर

Thu, 18 Dec 2014 07:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 18 Dec 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
this nevigor will Resort to blind People
हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों ने दृष्टिहीनों की मदद के लिए एक नेवीगेटर तैयार किया है। इसकी मदद से कोई भी दृष्टिहीन रास्ते में आने वाली बाधाओं का पता लगा सकता है।
विज्ञापन

छात्र अंकुर सिंह चौहान, अमन अनवारिया, अरिदमन सिंह एवं मनीष कुमार ने बताया कि यंत्र को विकसित करने में केवल दो हजार रुपये की लागत आई है। यह यंत्र बहुत ही आसान, छोटा, हल्का है। यंत्र को कमर में बांध दिया जाता है। यंत्र में लगे संवेदक समूह एक सूक्ष्म दर्शनीय क्षेत्र एवं सामने मौजूद बाधाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इस यंत्र से किरणें निकलती हैं जो सामने किसी बाधा के आने पर टकराकर लौट आती हैं। यह चमगादड़ के रात में उड़ने के वैज्ञानिक सिद्घांत पर निर्भर है। विभागाध्यक्ष शंकर थाकर के मुताबिक इस यंत्र में अभी और सुधार की संभावना है। इस यंत्र के पूर्ण विकसित होने का मतलब समाज के नेत्रहीन लोगों की मदद के लिए एक कदम बढ़ाते हुए उन्हें नेत्रदान करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed