फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   This election is between those who opened fire on Ram devotees and those who built temples: Shah

रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों और मंदिर बनवाने वालों के बीच है ये चुनाव : शाह

Mon, 29 Apr 2024 03:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
This election is between those who opened fire on Ram devotees and those who built temples: Shah
कासगंज/मैनपुरी। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कासगंज और मैनपुरी के किशनी की जनसभाओं में सीधे सैफई परिवार और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि ये चुनाव रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों और मंदिर बनवाने वालों के बीच है। उत्तर प्रदेश में सैफई परिवार के ही सदस्यों को टिकट देने पर गृह मंत्री ने तंज कसा। कहा सपा का ये कैसा यादव प्रेम है, क्या कुनबे के अलावा प्रदेश में कोई यादव नहीं बचा है।द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कासगंज में बारह पत्थर मैदान पर एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा में कहा कि एटा-कासगंज पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह की कर्मभूमि है। उन्होंने राममंदिर के लिए अपनी सरकार को भी त्याग दिया। उन्होंने राममंदिर निर्माण को जो सपना देखा था और जिसके लिए सरकार त्यागी थी वह सपना पीएम मोदी ने साकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का आंकड़ा पार करेगी और यूपी में 80 की 80 सीटें भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन

मैनपुरी के किशनी में गृह मंत्री ने कहा कि आप भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को सांसद बना दो उन्हें बड़ा आदमी (मंत्री) बनाने का काम मोदी जी कर देंगे। उन्होंने दो चरणों के मतदान को लेकर कहा कि अब तक मोदी जी ने सेंचुरी पूरी कर ली है और विपक्ष का खाता भी नहीं खुला है। उन्होंने सीधे कहा कि कांग्रेस, बसपा और बसपा ने श्रीराम के मंदिर को अटका रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल न्यायालय से केस जीता बल्कि भूमि पूजन और मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू और डिंपल मैडम को भी राम मंदिर निर्माण का आमंत्रण गया था, लेकिन वह नहीं गए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब तक आजम खान भी जेल में हैं, ऐसे में उन्हें किसका डर था। फिर खुद ही इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वोट बैंक के डर से वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। भाजपा ऐसी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। जहां रामलला जन्मे थे वहीं भाजपा ने मंदिर बनवाया। इस दौरान उन्होंने धारा 370 और कश्मीर मुद्दे को भी उछाला। कहा राहुल गांधी कहते थे कि 370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन एक कंकड़ तक नहीं चला।
विज्ञापन

2029 तक फ्री राशन लोगों को मिलेगा।
अमित शाह ने कहा कि सपा जिस कांग्रेस की गोद में बैठी हुई है वह पिछड़ों की विरोधी पार्टी है। 70 सालों में कांग्रेस ने पिछड़ों के विरोध का कार्य किया। मंडल कमिशन की रिपोर्ट को दबाकर रखा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है। उन्होंने पीएम मोदी को तीसरी बार जिताने की अपील करते हुए कहा कि 2029 तक फ्री राशन लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याण सिंह के यहां नहीं गए मुख्तार के यहां गए अखिलेश
गृह मंत्री ने अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि वह खुद को पिछड़ों का नेता बताते हैं, लेकिन कल्याण सिंह से बड़ा पिछड़ों का कोई नेता नहीं हुआ। जब कल्याण सिंह का निधन हुआ तो अखिलेश 500 मीटर नहीं जा सके। वहीं जब मुख्तार अंसारी का निधन हुआ तो 500 किलोमीटर चलकर उनके घर गए। इस बार पश्चिम से चली हवा मैनपुरी से आजमगढ़ तक सूपड़ा साफ कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed