फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thirteen children sick due to food poisoning

एटा में फूड प्वाइजनिंग से 13 बच्चे बीमार, दावत में खाया था खाना

Mon, 25 Jun 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगंज/जैथरा (एटा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगंज/जैथरा (एटा) Updated Mon, 25 Jun 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
thirteen children sick due to food poisoning
बीमार बच्चेे - फोटो : अमर उजाला
एटा में लगातार फूड प्वाइजनिंग के केस सामने आ रहे हैं। अब यहां के नगला कंसी में फूड प्वाइजनिंग के बच्चे शिकार हो गए। रात में जब पेट में दर्द हुआ तो अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


रविवार शाम को गांव के बच्चे पड़ोसी गांव नगला नंदू में मंडल की दावत खाने गए थे। मंडल में आलू की सब्जी बनाई गई थी। जिसे खाकर आए बच्चों की रात करीब आठ बजे पेट में दर्द होना शुरू हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी को एंबुलेंस से अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक का कहना है कि सभी बच्चों की तबीयत ठीक है। सभी अपने अपने घर भेज दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की है चर्चा नगला कंसी के लोगों ने बताया कि दावत की सब्जी बनाते समय हलवाई ने आलू उवालते समय आलू ढकने के लिये तंबाकू के खाली बोरे कढ़ाई में डाल दिए। 

इसके चलते आलू की सब्जी बेहद नशीली हो गई। इसके बाद खाने से बच्चे बीमार पड़ गए। वहीं गांव की एक महिला ने बताया कि गर्म आलू की सब्जी में किसी तरह छिपकली पड़ गयी। 

फूड प्वाइजनिंग से प्रांशु 12 पुत्र सतीश, कोमल 08 पुत्र रमेश, साधना 02 पुत्री रमेश, अनुज 10 पुत्र रमेश, स्वाती 15 पुत्री रमेश, अंशू 09 पुत्र सतीश, सरमन 14 पुत्र गीतम सिंह, शिवा 09 पुत्र गीतम, चमनवीर 08 पुत्र रवेन्द्र, आशू 03 पुत्र अमर सिंह, सुधा 07 पुत्री गीतम, किरन 06 पुत्री  शिवपाल, आजाद गौतम 15 पुत्र रवेंद्र आदि बीमार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed