फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   third eye watch every recovery

वसूली करने वालों पर अब तीसरी नजर

Fri, 24 Jun 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 24 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
third eye watch every recovery
third eye watch every recovery - फोटो : Amar Ujala
ताजनगरी में नियमों का उल्लंघन अब भारी पड़ेगा। हमेशा वसूली के आरोपों में घिरी रहने वाली ट्रैफिक पुलिस की हर हरकत कैमरे में कैद होगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों को बाडी वार्म कैमरों से लेस किया गया है। दूसरा, टीटीजेड के लिए अहम फैसला यह कि अब बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ाने पर उन्हें सीज किया जाएगा। तीसरा, कार्रवाई की जद में ऐसे आरओ प्लांट भी होंगे जो वाटर हार्वेस्टिंग का पालन नहीं कर रहे होंगे। जल बर्बादी पर इनकी तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन


बाडी वार्म कैमरे में कैद होगी ट्रैफिक पुलिस की हर गतिविधि 
वसूली करने वालों पर अब तीसरी नजर

अब नौ टीएसआई करेंगे का प्रयोग 

ये है सुविधा 
1. वाइस रिकॉर्डिंग 
2. वीडियो रिकॉर्डिंग 
3. फोटो खींच सकेंगे
4. तीन घंटे का बैटरी बैकअप 

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की चौराहों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही और वसूली अब नहीं चल पाएगी। उनकी हर हरकत कैमरे में कैद होगी। अधिकारी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखकर उन पर कार्रवाई कर सकेंगे। यातायात पुलिस को बाडी वार्म कैमरों से लेस किया गया है। नौ टीएसआई को ड्यूटी टाइम में यह कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन

यातायात निदेशालय से सभी जिलों में यातायात पुलिस को बाडी वार्म कैमरे दिए गए हैं। इनमें से आगरा में 12 कैमरे आए हैं। एक कैमरे की कीमत तकरीबन 25 हजार रुपये है। इनमें वीडियो रिकॉर्डिग से लेकर फोटो खींचने की सुविधा होगा। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जो वाहन चालक नीली बत्ती, नियमों की अनदेखी आदि पर पकड़ जाने के बाद कर्मियों से उलझेेंगे उनकी हरकत को कैमरे में कैद कर लिया जाएगा। इसके बाद उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिन टीएसआई को विशेष ड्यूटी पर लगाया जाएगा। उनको भी इस कैमरे को चालू रखने के लिए बोला जाएगा। किसी तरह की शिकायत मिलने पर इस कैमरे की रिकॉर्डिंग को चेक करके सत्यता का पता कर लिया जाएगा। वसूली की शिकायतों पर भी इसी कैमरे की रिकॉर्डिंग काम आएगी। इसके डाटा को कंप्यूटर में भी फीड किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो कभी भी कर सकते हैं आन-आफ 
बाडी वार्म कैमरे की बैटरी तीन घंटे चलेगी। बैटरी को चार्ज करके दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। हालांकि इस कैमरे को कभी आन-आफ किया जा सकेगा। 

शिकंजा - 2
प्रदूषण सर्टिफिकेट बिना दौड़ाए वाहन तो सीज
गुरुवार को कलेक्ट्रेट में हुई टीटीजेड की बैठक में लिए कई अहम फैसले
पांच इलेक्ट्रो प्लेटिंग इकाइयां होंगी बंद, वाटर हार्वेस्ंिटग अभियान चलेगा

शहर की सड़कों पर बगैर प्रदूषण प्रमाण पत्र के कोई वाहन नहीं दौड़ सकेगा। यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी। गुरुवार को ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में बढ़ते प्रदूषण के संबंध में यह फैसला लिया गया है।
जिले में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है, प्रदूषण भी। हवा को शुद्ध रखने के लिए शहर से पुराने डीजल चालित वाहनों का बाहर किया जा रहा है। सीएनजी चालित वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यूरो टू वाहनों को बंद करने के लिए 30 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। अब ऐेसे वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा जाएगा, जो प्रदूषण के मानक पर खरे नहीं उतरते। डीएम पंकज कुमार ने बताया कि शहर में पांच इलेक्ट्रो प्लेटिंग इकाइयां चिह्नित की गई हैं, उन्हें बंद कराया जाएगा। गंदा पानी नदियों में न जाए, इसके लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों के संचालन की स्थिति में सुधार किया जाएगा। विकास प्र्राधिकरण शहर में बनी इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्ंिटग प्लांटों का निरीक्षण के लिए अभियान चलाएगा।

शिकंजा-3
बंद होंगे बिना लाइसेंस चल रहे आरओ प्लांट

बिना लाइसेंस चल रहे आरओ प्लांट पर तालाबंदी की जाएगी। इतना ही नहीं यह भी चेक किया जाएगा कि वाटर हार्वेस्टिग की व्यवस्था है या नहीं। ऐसा न होने पर भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसके संचालन के लिए एफएसडीए से लाइसेंस लेना जरूरी है।  
दरअसल, आरओ प्लांट संचालक पानी की बेतहाशा बर्बादी कर रहे हैं। 20 लीटर आरओ वाटर तैयार करने में करीब 80 लीटर पानी का शोधन होता है। भूमिगत जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए भूगर्भ जल विभाग की मदद से कार्ययोजना तैयार की जाएगी।


यमुना नदी की जाएगी ड्रेजिंग
डीएम पंकज कुमार ने बताया कि यमुना नदी से सिल्ट हटाने के लिए ड्रेजिंग की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रदेश में ड्रेजर खरीदे जा रहे हैं, इनमें से एक ड्रेजर आगरा को मिलेगा। ड्रेजिंग से नदी में जमी सिल्ट और गंदगी को बाहर निकाला जाएगा। इससे नदी की जल धारण क्षमता में वृद्धि होगी और बरसात में पानी ओवर फ्लो नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed