{"_id":"5ef9cc898ebc3e430d562eec","slug":"thift-mainpuri-news-agr4481942146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त सैनिक के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त सैनिक के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
औंछा के गांव नगला भाट के एक घर में लगाया गया नकब
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। गांव नगला भाट निवासी एक सेवानिवृत्त सैनिक के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोर कमरे में टंगी लाइसेंसी बंदूक भी चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव नगला भाट निवासी सोबरन सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही मकान बना कर रह रहे हैं। रविवार की रात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों मेें रखे लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। चोर कमरे में टंगी लाइसेंसी बंदूक भी ले गए।
सोमवार की सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब तीन लाख कीमत के जेवर, 80 हजार की नकदी और लाइसेंसी बंदूक चुरा ले गए।
विज्ञापन
घर में चोरी वारदात के समय पूर्व सैनिक बिजली चले जाने की वजह से घर के बाहर चबूतरा पर सो रहे थे। सुबह करीब पांच बजे जब नींद खुली और घर के अंदर जाने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा अंदर से बंद किया गया था। अनहोनी की आशंका के बीच वह छत पर चढ़ने के बाद जाल खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए थे। घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर पुलिस को एक बैग व कुछ कपड़े मिले।
फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने की जांच
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। वहीं डॉग स्क्वॉड ने क्षेत्र में सुरागकशी की। कुछ दूर पर घर से चोरी गए कपड़े आदि मिले। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।